लाइव न्यूज़ :

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम गुरुचरण सिंह को लेकर दोस्त ने कहा- लापता होने से पहले वो अस्वस्थ थे, ज्यादा खाना नहीं खा रहे थे

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 27, 2024 12:21 IST

टीवी धारावाहिक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में रोशन सिंह सोढी का किरदार निभाकर लोकप्रिय हुए अभिनेता गुरुचरण सिंह कथित तौर पर लापता हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगुरुचरण सिंह कथित तौर पर लापता हो गए हैं।उन्होंने साल 2020 में शो को अलविदा कह दिया था।अभिनेता पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे और उनके कुछ परीक्षण भी हो चुके थे।

नई दिल्ली: टीवी धारावाहिक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाकर लोकप्रिय हुए अभिनेता गुरुचरण सिंह कथित तौर पर लापता हो गए हैं। उन्होंने साल 2020 में शो को अलविदा कह दिया था। 

पुलिस सोढ़ी को ढूंढने की कोशिश कर रही है, उसकी करीबी दोस्त सोनी ने अब खुलासा किया है कि अभिनेता पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे और उनके कुछ परीक्षण भी हो चुके थे। उन्होंने उम्मीद जताई कि सिंह मिल जाएगा और कहा कि वह लगातार उनके परिवार के संपर्क में हैं।

न्यूज18 की रिपोर्ट के अनुसार, सोनी ने पिंकविला को बताया, "उनके माता-पिता चिंतित हैं और उन्होंने दिल्ली में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मैंने मुंबई में भी शिकायत दर्ज करने की कोशिश की, हालांकि वह वापस नहीं लौटा तो यहां शिकायत दर्ज नहीं की जा सकती। गुरुचरण जी का स्वास्थ्य भी पिछले कई दिनों से ठीक नहीं चल रहा है, इसलिए मुझे इसकी चिंता है।"

उन्होंने आगे कहा, "दिल्ली रवाना होने से पहले उनका ब्लड प्रेशर हाई था और उन्होंने कुछ टेस्ट भी कराए थे। दिल्ली रवाना होने से पहले वह ज्यादा खा भी नहीं रहे थे। मैं वास्तव में आशा और प्रार्थना करता हूं कि वह ठीक हो और सुरक्षित और स्वस्थ होकर वापस लौटे।" 50 वर्षीय अभिनेता के पिता ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है। 

शिकायत के अनुसार, गुरुचरण सिंह मुंबई जाने के लिए 22 अप्रैल को सुबह साढ़े आठ बजे घर से हवाई अड्डे के लिए निकले थे लेकिन वह मुंबई नहीं पहुंचे और उनसे फोन के जरिए भी संपर्क नहीं हो पा रहा। पीटीआई के अनुसार, पुलिस सूत्रों ने बताया कि उन्होंने अलग-अलग टीम गठित कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एक सूत्र ने कहा, "हम यह जानने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं कि वास्तव में क्या हुआ।" 

टॅग्स :तारक मेहता का उल्टा चश्माटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट