लाइव न्यूज़ :

Gurucharan Singh Missing Case: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम एक्टर के मिसिंग केस में पुलिस का खुलासा, एक्टर के पास 10 से ज्यादा बैंक खाते

By अंजली चौहान | Updated: May 9, 2024 15:45 IST

Gurucharan Singh Missing Case:तारक मेहता का उल्टा चश्मा अभिनेता ने वित्तीय लेनदेन के लिए कई बैंक खाते संचालित किए और अच्छी वित्तीय स्थिति में नहीं होने के बावजूद अक्सर क्रेडिट कार्ड का उपयोग कर रहे थे।

Open in App

Gurucharan Singh Missing Case:तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम एक्टर गुरुचरण सिंह कई दिनों से लापता है। गुरुचरण के लापता होने के बाद से पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। पुलिस अपनी जांच में हर बारीकी को नोटिस कर रही है और एक्टर को जल्द ढूंढने का प्रयास कर रही।  इस बीच, अब दिल्ली पुलिस की एक नई रिपोर्ट में बताया गया है कि अभिनेता वित्तीय लेनदेन के लिए कई बैंक खाते चला रहे थे और अच्छी वित्तीय स्थिति में नहीं होने के बावजूद अक्सर क्रेडिट कार्ड का उपयोग कर रहे थे। 18 दिनों से लापता एक्टर के 10 से ज्यादा बैंक अकाउंट होने का खुलासा हुआ है। 

तारक मेहता फेम एक्टर 22 अप्रैल से लापता है। वह दिल्ली से मुंबई जाते समय रास्ते में लापता हो गए।  एक्टर के केस की जांच दिल्ली पुलिस की जांच के साथ स्पेशल सेल भी मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, 50 वर्षीय अभिनेता दिल्ली में अपने माता-पिता से मिलने गए थे और उनके मुंबई लौटने की उम्मीद थी। हालाँकि, 22 अप्रैल के बाद से अभिनेता का कुछ पता नहीं चला है। अब, एक बड़े खुलासे में, पुलिस ने पाया है कि गुरुचरण सिंह 10 से अधिक वित्तीय खातों का संचालन कर रहे थे।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गुरुचरण की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के बावजूद वह कई खाते चला रहा था। उन्होंने बताया कि उसकी गतिविधियों में क्रेडिट कार्ड के जरिए नकदी निकालना और एक कार्ड का दूसरे से बकाया भुगतान करना शामिल था। जांच में पाया गया कि सिंह ने आखिरी बार एटीएम से 14,000 रुपये निकाले थे और उसके बाद कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। प्रारंभिक जांच के दौरान, अभिनेता के दोस्तों और रिश्तेदारों ने पुलिस को बताया कि गुरुचरण आध्यात्मिकता के करीब हो रहे थे और उन्होंने पहाड़ों पर जाने का विचार भी रखा था।

बता दें कि 22 अप्रैल को दिल्ली से मुंबई के लिए निकले सोढ़ी फेम गुरुचरण की कोई सूचना न मिलने पर उनके पिता ने दिल्ली पुलिस से शिकायत दर्ज कराई  है। फिलहाल एक्टर का कुछ पता नहीं चला है और पुलिस की जांच जारी है। 

टॅग्स :तारक मेहता का उल्टा चश्मादिल्ली पुलिसटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

क्राइम अलर्टगैस सिलेंडर से हमला कर पत्नी को मार डाला?, इस बात से नाराज था पति?

क्राइम अलर्टजल्दी करो, स्कूल में बम है?, देशभर के स्कूलों, उच्च न्यायालयों और सरकारी कार्यालयों को 1,100 से अधिक फर्जी बम धमकी?, 47 वर्षीय श्रीनिवास लुइस अरेस्ट

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब