लाइव न्यूज़ :

CID स्टार दिनेश फडनीस का हुआ निधन, अस्पताल में लड़ रहे थे अंतिम लड़ाई

By आकाश चौरसिया | Updated: December 5, 2023 15:32 IST

सीआईडी फेम दिनेश फडनीस का निधन बीती रात 12 बजे हुआ, वो आखिर समय में अस्पताल में जिंदगी की लड़ाई लड़ रहे थे। उन्हें पहले हार्ट अटैक आया था, जिसकी वजह वो अस्पताल में एडमिट हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्देCID में काम कर रहे अभिनेता दिनेश फडनीस का हुआ निधन दिनेश मृत्यु से पहले अस्पताल में थेउनके खराब स्वास्थ्य के बार में पता चलते ही शो की सारी कास्ट पहुंची थी

नई दिल्ली: सीआईडी फेम दिनेश फडनीस का बीती रात 12 बजे निधन हो गया है। अभिनेता को इससे पहले हार्ट अटैक आया था, जिसकी वजह से उन्हें मुंबई के थुंगा हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था, जहां वो वेंटिलेटर सपोर्ट पर अपने जीवन के लिए संघर्ष कर रहे थे। उन्हें सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले इन्वेस्टिगेशन शो 'सीआईडी' में फ्रेड्रिक्स का रोल निभाता देखा गया था।  

रिपोर्ट के अनुसार, जब सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले शो 'सीआईडी' में दिनेश के साथ काम करने वाले अभिनेताओं को पता चला, कि दिनेश बीमार हैं और वो वेंटिलेटर पर हैं, तभी दिनेश को अस्पताल में देखने के लिए एक-एक कर सभी पहुंचे और उनका हाल जाना। वहीं, एक्टर को शनिवार को कुछ आराम मिला था। 

अभिनेता दिनेश फडनीस के स्वास्थ्य के बारे में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट प्रकाशित होने के बाद कई लोगों ने अभिनेता दिनेश फडनीस के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। एक इंस्टाग्राम यूजर ने उनके जल्द ठीक होने की उम्मीद जताई थी। एक और यूजर ने कहा, "जल्दी ठीक हो जाओ"। एक तीसरे यूजर ने कहा, "फ्रेडरिक को हमारी प्रार्थनाओं (हाथ जोड़े हुए इमोजी) की जरूरत है।"

'सीआईडी' में फ्रेडरिक का रोल निभाकर उन्होंने देश में अलग पहचना बनाई थी। इस शो के साथ वो लगभग दो दशक से जुड़े हुए थे। बता दें कि यह टीवी पर चलने वाला काफी लंबा टीवी शो प्रोग्राम था। सीआईडी की शुरुआत साल 1998 में हुई थी और इस शो में लीड रोल में एक्टर शिवाजी साटम थे, जो एसीपी प्रद्युम्न का रोल प्ले करते नजर आये थे। 

टॅग्स :सोनीCentral Investigation Agencyटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट