लाइव न्यूज़ :

बिग बॉस 11 की विजेता शिल्पा शिंदे का बड़ा ऐलान, कभी नहीं करेंगी TV में काम

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 15, 2018 15:09 IST

शिल्पा शिंदे का कहना है कि टीवी शो 'भाबीजी घर पर हैं' को लेकर बुरे अनुभवों से गुजरने के बाद अब टेलीविजन धारावाहिकों में काम नहीं करना चाहती।

Open in App

रियलिटी शो 'बिग बॉस-11' की विजेता एवं लोकप्रिय टेलीविजन अदाकारा शिल्पा शिंदे का कहना है कि टीवी शो 'भाबीजी घर पर हैं' को लेकर बुरे अनुभवों से गुजरने के बाद अब टेलीविजन धारावाहिकों में काम नहीं करना चाहती। अक्सर रियलिटी शो को जीतने वालों को ढेर सारे टेलीविजन शो के ऑफर मिलते हैं, लेकिन शिल्पा का कहना है कि 'भाबीजी घर पर हैं' शो के दौरान जो कुछ हुआ, उसके बाद वह अब छोटे पर्दे पर काम नहीं करना चाहती हैं। शो में उन्होंने अंगूरी भाभी का किरदार निभाया था। 

शिल्पा ने आईएएनएस को फोन पर बताया, "मैं टेलीविजन के बजाय फिल्मों में काम करना चाहूंगी। कई सालों तक काम करने के बाद इस उद्योग के लोगों (भाबीजी घर पर हैं के निर्माताओं की ओर इशारा करते हुए) ने मेरे साथ जैसा व्यवहार किया, उससे मैं बेहद निराश हूं। मैं अब टीवी उद्योग में और काम नहीं करना चाहती।"

अभिनेत्री ने साल 2016 में निर्माताओं के साथ कुछ मुद्दों पर अनबन होने के बाद 'भाबीजी घर पर हैं' को छोड़ दिया था। उन्होंने शो के निर्माता संजय कोहली के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत भी दर्ज कराई थी। मीडिया में खुलकर अपने अनुभव बताने के बाद उन्हें नए शो पाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 

यह पूछे जाने पर कि क्या टेलीविजन उद्योग की किसी बड़ी शख्सियत का नाम लेने पर एक कलाकार के करियर को नुकसान पहुंचता है तो अभिनेत्री ने इसका जवाब 'हां' में दिया। उन्होंने कहा कि वे आपके करियर को बर्बाद कर देंगे और अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए आपको मात देने की कोशिश करेंगे। 

यह पूछे जाने पर कि क्या वह अपनी जीत को लेकर सुनिश्चित थीं तो उन्होंने कहा, "हालांकि, मैं शुरू से ही जानती थी कि मैं इस शो को जीतने की हकदार हूं..'बिग बॉस' के घर के अंदर की दुनिया बिल्कुल अलग है। यह सफर ढेर सारी भावनाओं और उतार-चढ़ाव के साथ रहा। फिलहाल मैं इस बारे में बात करने को लेकर थोड़ी अभिभूत हूं लेकिन निश्चित तौर पर मैं खुश हूं कि मैं जीत गई।" 

टॅग्स :बिग बॉस 11शिल्पा शिंदेबिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीबिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट

टीवी तड़काBigg Boss 19 Grand Finale: सनी लियोन, पावरस्टार पवन सिंह से लेकर कार्तिक-अनन्या तक, बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले की बढ़ाएंगे शोभा