लाइव न्यूज़ :

बिग बॉस 12: पामेला एंडरसन से लेकर खली तक ये हैं शो के अब तक के सबसे महंगे सेलेब्रिटी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 18, 2018 16:49 IST

हर साल की तरह से रिएलिटी शो बिग बॉस के घर में रहने वाले सेलेब्रिटी वहां रहने के एवज में अच्छी खासी फीस लेते हैं। ये सेलेब्रिटी हफ्तों, दिन के हिसाब से मेकर्स से पैसे वसूलते हैं।

Open in App

हर साल की तरह से रिएलिटी शो बिग बॉस के घर में रहने वाले सेलेब्रिटी वहां रहने के एवज में अच्छी खासी फीस लेते हैं। ये सेलेब्रिटी हफ्तों, दिन के हिसाब से मेकर्स से पैसे वसूलते हैं। ऐसे में अब शो के 12वें सीजन का आगाज हो चुका है। हर बार की तरह इस बार भी कई सेलेब शो का हिस्सा बनें हैं। लेकिन हर किसी की नजर इस बात पर आकर टिक गई है कि आखिर इस बार सबसे ज्यादा पैसे लेकर किस सेलेब्रिटी ने घर के अंदर एंट्री की है। ऐसे में आज हम आपको बिग बॉस के इन सेलेब्रिटी से रुबरु करवातें हैं जो सबसे ज्यादा फीस लेकर घर में आए-

हिना खान

छोटे पर्दे पर अपने अभिनय का जादू बिखेरने वाली हिना खान भी बिग बॉस का हिस्सा बन चुकी हैं। वह बिग बॉस के 11 वें सीजन की फाइनलिस्ट थीं।  मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हिना खान शो में रहने के लिए हर वीक के एपीसोड के 8 लाख लेती थीं। यानि की शो में हर हफ्ते 8 लाख रूपए के हिसाब से उनकी एंट्री हुई थी।

पामेला एंडरसन

 कनाडा की मॉडल और अभिनेत्री पामेला की एंट्री भी शो में काफी दामों के साथ हुई थी। रिपोटर्स के मुताबिक वह  अब तक कि सबसे महंगी सेलेब्रिटी रही हैं। वो बिग बॉस के घर में सिर्फ 3 दिन के लिए आई थीं और इसके लिए उन्होंने ढाई करोड़ रुपए लिए थे।

रिमी सेन

बिग बॉस 9 में आईं बॉलीवुड अभिनेत्री रिमी सेन को कौन भला भूल सकता है। रिमी कुछ हफ्तों के लिए जबरदस्त पैसे लेकर शो के अंदर आईं थी। उन्होंने 2 करो़ड़ का कॉन्ट्रेक्ट किया था, जिसके बाद वो घर में गई थीं। वह उस सीजन की सबसे महंगी प्रतियोगी थीं।

श्वेता तिवारी

बिग बॉस 4 की विजेता रह चुकी छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी को हर हफ्ते 5 लाख रुपए फीस मिलती थी।

करण मेहरा

 बिग बॉ़स 10 के घर के खास मेहमान करण मेहरा शो में कुछ दिन तक ही रहे थे और अचानक से वह घर से बाहर चले गए थे।  रिपोर्टस के मुताबिक उन्होंने बिग बॉस का मेहमान बनने के लिए 1 करोड़ रुपए लिए हैं।

करिश्मा तन्ना

बिग बॉस 8 की हिस्सा रहीं अभिनेत्री करिश्मा तन्ना उपेन पटेल के इश्क के चर्चों ने शो में खूब आग लगाई थी। लेकिन वह इस सीजन की सबसे महंगी सेलेब थीं। करिश्मा एक हफ्ते के 10 लाख रुपए लेती थीं।

खली

अब तक के सीजन के सबसे महंगे सेलेब्रिटी भारत के मशहूर रेसलर खली बिग बॉस के मेहमान बने थे। खली की एंट्री वाइल्ड कार्ड के जरिए हुई थी। खली को एक हफ्ते के पूरे 50 लाख रुपए मिलते थे।

तनिषा मुखर्जी

सिनेजगत से आने वाली अभिनेत्री तनिषा मुखर्जी भी तगड़ा पैसा लेकर शो के अंदर आईं थी। तनीशा ऐसे तो बिग बॉस के घर में करीब 10 हफ्ते तक रही थीं, तनिषा को एक हफ्ते के 7.5 लाख रुपए मिलते थे।

नवजोत सिंह सिद्धू

पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू बिग बॉस 6 में आए। उनका आना हर किसी के लिए चौंकाने वाला थी। वह शो में मेहमान के रूप में ही रहे थे। सिद्धू एक हफ्ते का 4 लाख रुपए लेते थे।  

अनूप जलोटा

इस बार शो में कई सेलेब आए हैं। लेकिन खबरों की मानें तो सबसे महंगे सेलेब भजन गायक अनूप जलोटा हैं। आज तक की खबर के अनुसार जलोटा को ब‍िग बॉस के घर में रहने के लिए हर हफ्ते 45 लाख रुपये मिल रहे हैं। 

टॅग्स :बिग बॉस 12बिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीबिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट

टीवी तड़काBigg Boss 19 Grand Finale: सनी लियोन, पावरस्टार पवन सिंह से लेकर कार्तिक-अनन्या तक, बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले की बढ़ाएंगे शोभा