लाइव न्यूज़ :

इस बार जंगल का एहसास कराएगा बिग बॉस 15 का घर, देखिए Bigg Boss 15 के अंदर का बेहतरीन नजारा

By अनिल शर्मा | Updated: October 2, 2021 12:18 IST

बिग बॉस के 15वें सीजन को कुछ खास बनाया गया है। घर के अंदर की सजावट को बहुत की ग्रीनी यानी हरा-भरा रखा गया है। पेड़ पौधों और जानवरों से सजे बिग बॉस 15 का घर किसी जंगल से कम का एहसास नहीं कराएगा।

Open in App
ठळक मुद्देबिग बॉस 15 का आज रात से कलर्स टीवी पर प्रसारित होगाशो को सलमान खान ही होस्ट करेंगेसोशल मीडिया पर घर के भीतर की तस्वीरें वायरल हो रही हैं

Bigg Boss 15 Pictures And Video: बिग बॉस ओटीटी के समापन के बाद बिग बॉस 15 का आज से आगाज होने जा रहा है। हर बार की तरह इस बार भी शो को सलमान खान होस्ट करने वाले हैं। शो के कई प्रोमो भी जारी किए जा चुके हैं। इस बीच बिग बॉस 15 के घर की अंदर की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वायरल हो रहीं तस्वीरें और वीडियोज के मुताबिक साफ अंदाजा लग चुका है कि इस बार घर की थीम जंगल आधारित है।

बिग बॉस के 15वें सीजन को कुछ खास बनाया गया है। घर के अंदर की सजावट को बहुत की ग्रीनी यानी हरा-भरा रखा गया है। पेड़ पौधों और जानवरों से सजे बिग बॉस 15 का घर किसी जंगल से कम का एहसास नहीं कराएगा।

घर के बेडरूम से लेकर किचन, लिविंग रूम और गार्डेन एरिया तक को खास लुक दिया गया है। हर जगह आर्टिफिशियल पेड़ और जानवरों के प्रतिरूप का इस्तेमाल किया गया है। घर में पाए को किसी जानवर के पैरों का आकार दिया गया है।

विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर बिग बॉस 15 के घर के अंदर की अपनी यात्री का वीडियो साझा किया है। विरय भयानी ने वीडियो साझा करते हुए लिखा, बिग बॉस 15 के (bigg boss 15) घर का खूबसूरत और आलीशान नजारा जो रात में जगमगाएगा। जंगल का एहसास कराता। बिग बॉस 15 का डिजाइन फिल्ममेकर ओमंग कुमार ने किया है।  

कौन बन रहा है बिग बॉस 15 का हिस्सा?

बिग बॉस 15 का हिस्सा बनने वाले प्रतिभागियों के नाम हैं; शमिता शेट्टी, तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा, आकासा सिंह, उमर रियाज, डोनल बिष्ट, सिम्बा नागपाल, साहिल श्रॉफ, मीशा अय्यर। इसके अलावा कुछ अन्य लोगों के भी बिग बॉस में शामिल होने की खबरें हैं, जिनमें ईशान सहगल, विशाल कोटियन और विधि पांड्या हैं।

टॅग्स :बिग बॉस 15बिग बॉससलमान खानशमिता शेट्टी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब