लाइव न्यूज़ :

BB 13: देवोलीना भट्टाचार्य हुईं अस्पताल में भर्ती, इस एक वजह से निकलना पड़ा घर से बाहर

By ज्ञानेश चौहान | Updated: November 30, 2019 19:43 IST

देवोलीना इस साल शो की सबसे मजबूत प्रतियोगियों में से एक रही हैं। वे कभी अपनी राय देने से पीछे नहीं हटती हैं। घर के अंदर, देवोलीना को उनकी दोस्त रश्मि देसाई का मजबूत समर्थन देखने को मिला।

Open in App

बिग बॉस सीजन 13 की कंटेस्टेंट देवोलीना भट्टाचार्जी को हाल ही में तबीयत खराब होने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देवोलीना को कुछ समय के लिए आराम करने की सलाह दी गई है। इस वजह से उन्हें घर से बाहर जाना पड़ा, लेकिन तबियत ठीक होने के बाद एक या दो हफ्ते में देवोलीना शो पर लौटने का फैसला कर सकती हैं।

देवोलीना को एक टास्क के दौरान पीठ पर चोट लगी थी, इस वजह से देवोलीना घायल हो गई थीं। इसके बाद बिग बॉस ने यह घोषणा की थी कि देवोलीना यह तय कर सकती हैं कि वे घर के कामों और टास्क में भाग लेंगी या नहीं।

आपको बता दें कि देवोलीना ने 2017 में एक बड़ी सर्जरी भी कराई थी। स्पॉटब्वॉय के एक सूत्र ने यह जानकारी दी है कि देवोलेना को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और अब तक उसकी निगरानी में है। उसके बाहर निकलने के कारण, इस सप्ताह निर्माताओं ने किसी भी नॉमिनेशन को कैंसिल कर दिया है। अगर देवोलीना बेहतर महसूस करती है और शो के साथ जारी रह सकती है, तो देवोलीना वापस आ सकती हैं।

देवोलीना इस साल शो की सबसे मजबूत प्रतियोगियों में से एक रही हैं। वे कभी अपनी राय देने से पीछे नहीं हटती हैं। घर के अंदर, देवोलीना को उनकी दोस्त रश्मि देसाई का मजबूत समर्थन देखने को मिला। जब से देवोलीना बीमार हुई हैं तब से रश्मि का देवोलीना के लिए प्यार और बढ़ गया है।

शो में रश्मि एक मां की तरह देवोलेना की देखभाल कर रहीं थी। पिछले हफ्ते, जब सलमान खान ने देवोलीना को घर से बाहर निकालने वाला मजाक किया था तब रश्मि देवोलीना से लिपटकर रोई थीं।

टॅग्स :बिग बॉस सीजन 13सलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब