लाइव न्यूज़ :

Bigg Bogg 12: कहीं घर के अंदर के सबसे बड़े विलेन तो नहीं बन रहे श्रीसंत

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 24, 2018 13:27 IST

'बिग बॉस 12' में क्रिकेट श्रीसंत की एंट्री फैंस को जहां एक तरफ मनोरंजित कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ कंफ्यूज भी कर रही है।

Open in App

'बिग बॉस 12' में क्रिकेट श्रीसंत की एंट्री फैंस को जहां एक तरफ मनोरंजित कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ कंफ्यूज भी कर रही है। दरअसल इतने दिन बीत जाने के बाद भी फैंस नहीं समझ पा रहे हैं कि उनका असली व्यक्तित्व क्या है। हर रोज वह किसी ना किसी से लड़ते भी नजर आ रहे हैं। बीते दिनों जिस तरह से सुरभि राणा ने श्रीसंथ की खिंचाई की है उससे वो तो खुलकर सबके सामने आ रही है लेकिन साथ ही क्रिकेटर की छवि बुरी बनती जा रही है।

शो को 1 महीना बीत चुका है लेकिन अभी तक घर के अंदर उनको कोई भी ऐसा प्रतियोगी नहीं है जो सबसे अच्छा दोस्ता बना हो। एक तरफ तो वह महिलाओं की इज्जत करते हैं और दीपिका जी, दीपिका जी कहते रहते हैं लेकिन दूसरी ओर जिस तरह वो उन्हीं दीपिका के खिलाफ घरवालों को भड़काते हैं, नेहा पेंडसे की सच्चाई जमाने के सामने लाकर घर में रुलाने की बात कहते हैं, बच्ची बोलने वाली लड़कियों (खासतौर पर सुरभि) को गलत तरीके से इशारा करते हैं। ये सब उनकी छवि धूमिल ही कर रहा है।

इतना ही नहीं बात बात पर उनका गाली देना उनको घर का विलेन बना रहा है।  वह घर के अगर हर बात पर गालियां देते देखे जाते हैं।  श्रीसंथ इन हरकतों के चलते जल्दी ही अपनी फैन फॉलोइंग खो तक सकते हैं। इतना ही नहीं वह कोई भी मौका नहीं छोड़ते कि दूसरे को नीचा दिखाएं कहीं ना कहीं ये उनके अंदर का एटीटट्यूड ही है कि वह किसी को कुछ भी कह देते हैं। श्रीसंथ अक्सर खुद ही लड़ाई शुरु करते हैं और फिर खुद ही रोने लगते हैं। इसके बाद बार-बार घर जाने की एक्टिंग करना और फिर खुद पलट जाना उन्हें एक कन्फ्यूज कंटेस्टेंट साबित करता है।

श्रीसंत अक्सर कहते हैं कि उनकी हिंदी खराब है लेकिन ऐसा लगता बिल्कुल भी नहीं है। गुस्से में वो तुरंत आप से नीचे उतर कर तू-तड़ाक वाली भाषा पर आ जाते हैं। जबकि ऐसा ही कोई उनके लिए करे तो उन्हें सब समझ में आता है। श्रीसंथ का ये रवैया उन्हें घर में विलेन बनाया हुआ है। ये कहना गलत नहीं होगा कि अगर जल्द श्री ने घर के अंदर खुद को नहीं बदला तो वह एक तरफ जहां घर बाहर अपनी फैंस फालोइंग खो देंगे वहीं दूसरी तरफ वह घर के भी विलेन बन जाएंगे। 

टॅग्स :बिग बॉस 12एस श्रीसंतबिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीबिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट

टीवी तड़काBigg Boss 19 Grand Finale: सनी लियोन, पावरस्टार पवन सिंह से लेकर कार्तिक-अनन्या तक, बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले की बढ़ाएंगे शोभा