लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 12: इस खास दिन होगा शो का ग्रांड फिनाले, ये दो प्रतियोगी होंगे फाइनलिस्ट!

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 22, 2018 15:35 IST

छोटे पर्दे का चर्चित शो बिग बॉस अपने 12वें सीजन के अंतिम पड़ाव की तरफ पहुंच गया है। बिग बॉस 12 की शुरुआत 16 सिंतबर से हुई थी।

Open in App

छोटे पर्दे का चर्चित शो बिग बॉस अपने 12वें सीजन के अंतिम पड़ाव की तरफ पहुंच गया है। बिग बॉस 12 की शुरुआत 16 सिंतबर से हुई थी। अब जल्द ही शो का फाइनल होने वाला है। जिसके साथ ही इस सीजन का अंत हो जाएगा। बीते रविवार को ही इस शो को शुरु हुए तीन महीने पूरे हुए हैं।  इस समय दीपिका कक्कड़, श्रीसंथ और दीपक ठाकुर समेत कुल 7 सदस्य घर में मौजूद हैं। सुरभि राणा ने टिकिट टू फिनाले वाला टास्क जीत चुकी हैं। ऐसे में साफ है कि चंद दिन जो घर के अंदर बचे हैं उसमें सुरभी फाइनल में पहुंच गई हैं।

किस दिन होगा फाइनल

अभी फाइनल की डेट सामने नहीं आई है लेकिन इसके कयास शुरू हो गए हैं। बीते एपिसोड में रोमिल एक जगह ये कहते हुए नजर आए थे कि अब इस घर में हमें सिर्फ 10 दिन ही बचे है, ऐसे में अनुमान लगाया जाए तो 10 दिन बाद यानि कि 30 दिसम्बर को ही इस शो का आखिरी दिन होगा। साथ ही आज के एपिसोड का एक प्रोमो पेश किया गया है जिसमें शो में सिंबा की टीम आज प्रमोशन के लिए आएगी, वहीं बैकग्राउंड में कहा जा रहा है कि आज शो के अंतिम वीकेंड के वार में, मतलब साफ है  कि अगले हफ्ते शो का फाइल होगा। अब फैंस के बीच उत्सुकता भी बढ़ जाएगी।

ये दो जाएगें फाइनल में

ऐसे में शुरू से शो के फाइनल प्रतियोगी के तौर पर रोमिल और दीपिका को देखा जाता रहा है। वहीं, जिस हिसाब से इस हफ्ते सुरभि को छोड़कर पूरा घर नॉमीनेट हुआ है कहा जा रहा था कि दीपक इस हफ्ते घर से बेघर हो जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं है इस हफ्ते कहा जा रहा है कि सोनी घर से बाहर हो जाएंगी। 

अब बड़ा सवाल ये है कि आखिर फिनाले वाले दिन किन-किन कंटेस्टेंट्स के बीच तगड़ा मुकाबला हो सकता है? दीपक ठाकुर और श्रीसंथ इस शो को लेकर शुरुआत से ही चर्चा बटोरते आए है। ऐसे में हमारा मानना है कि ये दोनों सदस्य फिनाले में एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे सकते है। जबकि तीसरे कंटेस्टेंट्स की तो वह दीपिका कक्कड़ हो सकती है। ऐसे में देखना होगा दिलचस्प होगा कि इस बार शो का विजेता कौन होगा। 

टॅग्स :बिग बॉस 12बिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीबिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट

टीवी तड़काBigg Boss 19 Grand Finale: सनी लियोन, पावरस्टार पवन सिंह से लेकर कार्तिक-अनन्या तक, बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले की बढ़ाएंगे शोभा