लाइव न्यूज़ :

बिग बॉस 12: आरोप-प्रत्यारोप का चला दौर, सुरभि को बताया ओवर स्वीट तो दीपिका को बनाया निशाना

By मेघना वर्मा | Updated: October 13, 2018 09:02 IST

Salman Khan's Bigg Boss 12,day 26 updates: सुरभि कहती हैं कि दीपिका इस बात से डरती है कि उनका असली चेहरा सबके सामने आ जाएगा इसलिए वह ज्यादा लोगों से बात नहीं करती।

Open in App

कलर्स चैनल के शो बिग बॉस में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी रहता है। घर के 26वें दिन भी यह सिलसिला जारी रहा। सिंगल्स और जोड़ियों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए। दरअसल बिग बॉस ने ओपो फ्लेश चार्चर टास्क की घोषणा की। जिसमें घर के कैप्टन सुरभि और रोमिल को घर के चार सदस्यों का नाम लेना था। इन चार नामों में दो जोड़ी और दो सिंग्लस जोड़ियों का नाम लेना था।

बात को ज्यादा खींचने में नहीं है विश्वास

 

 

इस टास्क के लिए सिंग्लस में नेहा और दीपिका और जोड़ियों में जसलीन और उर्वशी की जोड़ी का नाम लिया गया। इसके बाद चुनी हुए लोगों को एक-दूसरे पर लगाए गए आरोप का स्पष्टीकरण देना था। दीपिका ने नेहा के ऊपर इल्जाम लगाया की उनका स्टैंड कभी क्लीयर नहीं रहता। वहीं दीपक नेहा से श्रीसंत के बारे में बात करते हैं। इस पर नेहा अपनी सफाई में कहती है कि वो बात को ज्यादा खींचने में विश्वास नहीं रखती हैं। 

सुरभि बनती है ओवर स्वीट

 

इसके बाद सुरभि कहती हैं कि दीपिका इस बात से डरती है कि उनका असली चेहरा सबके सामने आ जाएगा इसलिए वह ज्यादा लोगों से बात नहीं करती। वहीं दीपिक, सुरभि से कहती हैं कि वो घर में सबसे ओवर स्वीट बनने की कोशिश करती है। वहीं दीपक फिर से दीपिका को निशाना बनाते हैं और कहते हैं दीपिका अपनी चोट का नाटक कर रही हैं। 

शिवाशीष और सौरभ के साथ सृष्टि को कालकोठरी के लिए नॉमिनेशन

 

बिग बॉस ने घरवालों की आपसी सहमती से कालकोठरी की सजा के लिए लोगों का नाम मांगा। इस बार घरवालों के बीच वाद-विवाद के बाद जोड़ियों में शिवाषीश और सौरभ के साथ सृष्टि का नाम आता है। दीपिका के सृष्टि का नाम लेने से सृष्टि काफी गुस्सा हो जाती हैं। 

टॅग्स :बिग बॉस 12
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRubina Dilaik Pics: रुबीना दिलैक ने दिखाया सिजलिंग अवतार, 'खतरों के खिलाड़ी 12' में मचा रही हैं घमाल, देखें तस्वीरें

टीवी तड़काक्या पहले से लिखी होती है Bigg Boss की स्क्रिप्ट?

टीवी तड़का'ब‍िग बॉस' कंटेस्टेंट सोमी को मिला बड़ा प्रोजेक्ट, बदली सूरत की में नहीं पहचान पाएंगे फैंस

टीवी तड़काबिग बॉस 12 का विनर था फिक्सड,रोहित शेट्टी के बयान से हुआ खुलासा

टीवी तड़का'बिग बॉस' के घर से निकलते ही चमकी दीपक ठाकुर की किस्मत, मिले 3 फिल्म्स और रिएलिटी शो के ऑफर

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब