लाइव न्यूज़ :

बिग बॉस 11 जीतने पर शिल्पा श‌िंदे ने कमाया कितना

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: January 15, 2018 01:11 IST

बिग बॉस 11 जीतने पर इनामी राशि 50 लाख रुपये रखी गई थी। लेकिन वो भी शिल्पा को पूरी नहीं मिली।

Open in App

बिग बॉस के घर में करीब तीन महीने तक दर्शकों के मनोरंजन करने और अजीबोगरीब एक्‍टिविटी करने के बाद विजेता शिल्पा शिंदे को 44 लाख रुपये कैश प्राइज मिली। बिग बॉस 11 जीतने पर चर्चित टीवी धारावाहिक 'भाभी जी घर पर हैं' फेम अभिनेत्री शिल्पा श‌िंदे को यह इनामी राशि बिग बॉस की ट्रॉफी के साथ दी गई। 

बिग बॉस 11 जीतने पर इनामी राशि 50 लाख रुपये रखी गई थी। लेकिन घर में नियम तोड़ने, दूसरे साथ‌ियों से झगड़ा करने, टास्क को पूरा न करने, या टास्क हार जाने जैसे मामालों के चलते बिग बॉस के नये नियमानुसार शिल्पा के 6 लाख रुपये काट लिए गए। इसलिए उन्हें ट्रॉफी के साथ 44 लाख रुपये ही दिए गए।

जानकारी के मुताबिक एक छह लाख रुपये के टास्क में शिल्पा शिंदे विकास गुप्ता से हार गई थीं। यह छह लाख रुपये शिल्पा के प्राइज मनी से काटे गए हैं। हालांकि बिग बॉस से होने वाली कमाई का यह असल हिस्सा नहीं है।

सप्ताह से तय होती है बिग बॉस के कंटेस्टेंट की कमाई

बिग बॉस के घर कंटेस्टेंट को कितने पैसे दिए जाते हैं, इसको लेकर कोई आधिकारिक आंकड़ा नहीं जारी किया जाता। लेकिन छनकर जो जानकारियां सामने आती हैं उनके अनुसार बिग बॉस में बस सेलिब्रेटी पृष्ठभूमि से आए लोगों को ही पैसे मिलते हैं। और यह पैसे सप्ताह के हिसाब से तय होते हैं। क्योंकि बिग बॉस से कंटेस्टेंट को सप्ताह के आखिर में निकाला जाता है।

बीते कुछ सालों से जिस तरह से बिग बॉस की टीआरपी बढ़ी है, अब कंटेस्टेंट भी काफी सोच-समझ कर इसका हिस्सा बनते हैं। बिग बॉस की नजर हाल-फिलहाल के सबसे चर्चित लोगों पर होती है। चर्चित लोगों की अपनी मांगें भी होती हैं। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक हिना खान और शिल्पा शिंदे जैसी हस्तियों ने बिग बॉस से एक सप्ताह के 7-9 लाख रुपये की मांग की थी। बिग बॉस करीब 15 सप्ताह चला।

टॅग्स :शिल्पा शिंदेबिग बॉस 11बिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीबिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट

टीवी तड़काBigg Boss 19 Grand Finale: सनी लियोन, पावरस्टार पवन सिंह से लेकर कार्तिक-अनन्या तक, बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले की बढ़ाएंगे शोभा