लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 11 से निकलते ही अर्शी खान को मिला यह शो, शिल्पा और हिना को लग सकती है मिर्ची

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 26, 2017 18:26 IST

कलर्स टीवी चैनल के इस शो से अर्शी खान फिर करेंगी वापसी

Open in App

Bigg Boss सीजन 11 पिछले दो हफ्तों से दर्शकों के लिए काफी शॉकिंग है। हितने तेजवानी के बाद अर्शी खान के बाहर निकलने से दर्शक काफी हैरान हैं। शो से बाहर निकलते ही अर्शी खान ने एक इंटरव्यू में यह भी कहा था कि उन्हें लगा कि वह जैसा खेल रही हैं, वह  टॉप 3 का हिस्सा तो जरूर बनेंगी। 

हालांकि ये बात अलग है कि अर्शी खान पिछले कुछ हफ्तों से शो में जो भी दाव खेल रही थी वह उल्टा पड़ रहा था। अर्शी खान के फैन्स अगर इस बात से नाराज है कि वह शो से बाहर हो चुकी हैं तो निराश मत होइए, हमारे पास आपके लिए एक ऐसी खबर है, जिसको सुन आप खुश हो जाएंगे। असल में शो से बाहर निकलते ही अर्शी को एक प्रोजेक्ट ऑफर हुआ है। 

इंडिया फोरम की एक रिपोर्ट की मानें तो अर्शी बहुत जल्द कलर्स शो पर आने वाले शो 'एंटरटेनमेंट की रात' में नजर आएंगी। असल में  रेडियो जॉकी मलिष्का ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है। । जिसमें अर्शी इस शो के सेट पर नजर आ रही हैं। इस वीडियो में अर्शी से पूछा जा रहा है कि इस शो को कौन जीतेगा तो अर्शी कहती हैं कि विकास गुप्ता...वो बहुत सही खेल खेल रहा है, बाकी बकवास खेल रहे हैं।

इस वीडियो को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि अर्शी इस शो में फिर एक अलग अंदाज में नजर आएंगी। फिलहाल अगर इस शो की जानकारी घर के अंदर हिना खना और शिल्पा शिंदे को मिली तो वह अर्शी के इस काम से जलन जरूर खाएंगी।

टॅग्स :अर्शी खानबिग बॉस 11बिग बॉसहिना खान
Open in App

संबंधित खबरें

टीवी तड़काBiggBoss11: हिना खान ने कहा कुछ ऐसा कि फूट-फूटकर रोए विकास गुप्ता

टीवी तड़काबिग बॉस के वो विवाद, जिन्होंने बटोंरी सुर्खियां

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब