लाइव न्यूज़ :

Big Boss 7: अरुण ने ऐसा क्या किया, जिसकी वजह से तहलका को शो से होना पड़ा बाहर..

By आकाश चौरसिया | Updated: December 2, 2023 13:44 IST

बिग बॉस 7 में घरवालों को सदमा लगने जा रहा है, क्योंकि सभी के फेवरेट तहलका घर से बाहर हो सकते हैं। इस बात की जड़ अरुण थे और बात-बात बढ़ते इतनी बड़ी हो गई कि घर का नियम ही टूट गया और इसका परिणाम तहलका को भुगतना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देबिग बॉस 7 में अरुण के गुस्से ने तहलका को करवाया बाहरफिर घरवाले हो गए भावुकबिग बॉस का नियम तोड़ना भारी

नई दिल्ली: बिग बॉस 7 के आने वाले एपिसोड में तहलका के घर से बाहर जाने पर मौजूदा कंटेस्टेंट रोने लगते हैं। तहलका पर आरोप लगा कि उन्होंने हिंसात्मक रुख अख्तियार किया, जिसकी बिग बॉस ने यह निर्णय किया है। 

हुआ ये कि तहलका और सनी आर्या के बीच हाथापाई हो गई, जबकि बिग बॉस नियम के अनुसार आप किसी पर हिंसात्मक नहीं हो सकते हैं। इसकी शुरुआत तब होती है जब अरुण अभिषेक की पूर्व प्रेमिका ईशा को सुबह-सुबह जाकर जगा देते हैं। इससे गुस्साई ईशा अरुण पर भड़क जाती है और माहौल बिगड़ने लगता है। इसके बाद अभिषेक की एंट्री हो जाती है और वो अरुण से बहस करते हैं। 

फिर अरुण के समर्थन में आकर तहलका अभिषेक पर गुस्सा करने लग जाते हैं, जब वो अभिषेक कुमार से बहस करने लगते हैं तो, फिर उन्होंने अभिषेक की टी-शर्ट को पकड़ा और धक्का दे दिया। 

इतने पर ही नहीं रुकते हैं वो अभिषेक का मुंह और गला दबाने की भी कोशिश की और धमकी देते हुये, इसके परिणाम भुगतने की भी बात रख दी। इसी के चलते तहलका ने घर का सबसे महत्वपूर्ण नियम को तार-तार कर दिया, जिसके बाद बिग बॉस ने अपना फरमान उनके सामने रख दिया। 

लेकिन तहलका के बाहर जाने के निर्णय को जिसने सुना वो रोने लगा और इस दौरान सब बिग बॉस की बात सुन रहे थे, जब वो कहते हैं कि अब तहलका को घर से जाना पड़ेगा। मुन्नवर फारुकी, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन के लिये तहलका का जाना एक सदमे की तरह था। 

यह पहली बार नहीं है जब बिग बॉस में कोई शारीरिक तौर पर हिंसा हुई हो। इससे पहले के सीजन में भी कुशल टंडन, एजाज खान, कमाल आर खान, मधुरिमा तुली, प्रियंका शर्मा और कई दूसरे प्रतिभागी इस वजह से घर से बाहर जा चुके हैं। इन सभी पर भी आरोप था कि ये सभी दूसरे कंटेस्टेंट के साथ हिंसक हुए। 

इस बीच, बिग बॉस 17 में नवीनतम वीकेंड का वार की मेजबानी सलमान खान के बजाय फिल्म निर्माता करण जौहर ने की और उन्हें पिछले सप्ताह प्रतियोगियों की क्लास लगाते हुए देखा गया था।

 

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्रीटीवी कंट्रोवर्सी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट