लाइव न्यूज़ :

Big Boss 17: मन्नारा ने खोला 'चोपड़ा कजिन व्हाट्सएप ग्रुप' का राज! पढ़ें पूरी खबर

By आकाश चौरसिया | Published: October 21, 2023 1:09 PM

मन्नारा चोपड़ा ने बिग बॉस में साथी कंटेस्टेंट्स से कहा कि व्हाट्सअप ग्रुप के बारे में बताया है। मन्नारा ने कहा कि इस ग्रुप में 14 चोपड़ा कजन बहन और भाई शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपरिणीति की कजन मन्नारा चोपड़ा ने बिग बॉस में साथियों से परिवार के बारे में बातें साझा कीमन्नारा ने बताया कि इस ग्रुप से सभी कजन जुड़े हुए हैंमन्नारा चोपड़ा ने कहा, सभी एक-दूसरे का समय-समय पर अपडेट भी लेते हैं- बिग बॉस 17

नई दिल्ली: बिग बॉस 17 में प्रियंका चोपड़ा की कजन बहन मन्नारा चोपड़ा एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार उन्होंने साथियों से 'द चोपड़ा' ग्रुप के बारे में खुलासा किया है, जिसमें वो बता रही है कि चोपड़ा परिवार के सभी कजन एक-दूसरे से जुड़े रहते हैं। साथ ही पल-पल में सभी एक-दूसरे का अपडेट भी लेते हैं।

उन्होंने बिग बॉस में साथी कंटेस्टेंट्स से कहा कि व्हाट्सअप ग्रुप द चोपड़ा के नाम से चलता है। मन्नारा ने कहा कि इस ग्रुप में 14 चोपड़ा कजन बहन और भाई शामिल हैं। इसके साथ ये भी बताया कि ग्रुप में देश और विदेश के दूसरे शहरों और दूसरे महाद्वीप में रहने वाले कजन इससे जुड़े हुए हैं। 

मन्नारा चोपड़ा ने आगे कहा कि इसमें शामिल सभी लोग एक दूसरे का रोजाना अपडेट लेते रहते हैं। उन्होंने कहा कि वे बेहद करीबी हैं और हर समय एक-दूसरे के संपर्क में रहते हैं। मन्नारा ने ये भी बताया कि ग्रुप में ये भी अनिवार्य है कि कोई कहीं भी हो वो उस जगह की तस्वीरें साझा करें। इसके साथ ही मन्नारा ने कहा कि हममें से कुछ कजन कहीं न कहीं घूमते रहते हैं और उस टूर की तस्वीरें भी शेयर करते रहते हैं। 

मन्नारा चोपड़ा ने हाल ही में प्रियंका चोपड़ा के साथ सलमान खान के मशहूर गाने लाल दुपट्टा पर थिरकाते हुए बिग बॉस 17 के घर में प्रवेश किया। प्रियंका चोपड़ा ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर मन्नारा को बिग बॉस 17 में भाग लेने पर बधाई दी है। पोस्ट में प्रियंका ने इस पोस्ट में काफी पुरानी तस्वीर साझा की थी। प्रियंका ने पोस्ट में कहा, "छोटी मन्नारा चोपड़ा की वापसी, शुभकामनाएँ छोटे बच्चे" और कई इमोजी भी शेयर करते की। 

मन्नारा चोपड़ा शो में प्रवेश करने से पहले ये बताया था कि उन्होंने बिग बॉस 17 के लिए न ही प्रियंका और न ही परिणिती से सलाह ली। बताते चले कि मन्नारा चोपड़ा की मां, प्रियंका चोपड़ा के पिता और परिणीति चोपड़ा के पिता सगे भाई-बहन हैं।

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्रीप्रियंका चोपड़ापरिणीति चोपड़ाबिग बॉस 15
Open in App

संबंधित खबरें

टीवी तड़काGurucharan Singh Missing Case: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम एक्टर के मिसिंग केस में पुलिस का खुलासा, एक्टर के पास 10 से ज्यादा बैंक खाते

टीवी तड़काBharti Singh Hospitalisation: भारती सिंह से अस्पताल में मिलने पहुंचा बेटा, कॉमेडियन ने वीडियो शेयर कर दिया हेल्थ अपडेट; देखें

टीवी तड़कातारक मेहता का उल्टा चश्मा के एक्टर गुरुचरण सिंह मिसिंग केस में पुलिस का खुलासा, प्लानिंग के साथ गायब होने का जताया संदेह

टीवी तड़का'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम गुरुचरण सिंह को लेकर दोस्त ने कहा- लापता होने से पहले वो अस्वस्थ थे, ज्यादा खाना नहीं खा रहे थे

बॉलीवुड चुस्की'अमर सिंह चमकीला' करने से करियर खत्म होने का था डर, परिणीति चोपड़ा को-स्टार्स ने दी थी चेतावनी; जानें क्यों?

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़कातारक मेहता का उल्टा चश्मा के अभिनेता गुरुचरण सिंह के पिता ने कहा- "मुझे अपने बेटे की आर्थिक स्थिति के बारे में कोई अंदाजा नहीं था"

टीवी तड़का'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम गुरुचरण सिंह जल्द ही करने वाले थे शादी, आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे

टीवी तड़काकृष्णा की बहन आरती की शादी में शामिल होने पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी, भांजी के लिए कही ये बात

टीवी तड़कामुनव्वर फारुकी पर फेंके गए अंडे; पब्लिक के हमले से कॉमेडियन ने खोया आपा, मुश्किल से बची जान, देखें वीडियो

टीवी तड़काWatch: बुरी हालत में नजर आईं प्रियंका चाहर चौधरी, फटे कपड़ों में पहुंची होटल, सिक्यूरिटी ने रोका