लाइव न्यूज़ :

Birthday Special: तीरंदाजी और पिस्टल शूटिंग में माहिर हैं भारती सिंह, कभी मां ने की थी गर्भ में मारने की कोशिश

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 3, 2020 06:42 IST

आज मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) के जन्मदिन पर जानिए उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।

Open in App
ठळक मुद्देजब भारती सिंह दो साल की थीं, तब उनके पिता का निधन हो गया था'झलक दिखला जा', 'नच बलिये' और 'फिअर फैक्टर' में भी नजर आ चुकी हैं भारती

आज भारती सिंह (Bharti Singh) अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्हें घर-घर में हर कोई बहुत अच्छे से जानता है। भारती आज भले ही एक मशहूर कॉमेडियन क्यों ना हों, लेकिन उन्होंने अपने बचपन में काफी सारी परेशानियों का सामना किया है। मालूम हो, जब भारती महज दो साल की थीं, तभी उनके पिता का निधन हो गया था। उनकी मां ने ही इस स्थिति में अपने बच्चों की परवरिश की।  

कई रियलिटी शोज में नजर आ चुकी हैं भारती

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

'द कपिल शर्मा शो' में बतौर 'तितली यादव' के रूप में नजर आने वालीं भारती 'झलक दिखला जा', 'नच बलिये' और 'फिअर फैक्टर' जैसे रियलिटी शोज में भी नजर आ चुकी हैं। भारती एक बेहतरीन कॉमेडियन हैं, जोकि अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए जानी जाती हैं। हालांकि, कम लोगों को इस बात की जानकारी है कि वो एक शानदार तीरंदाज और पिस्टल शूटर भी हैं। 

गरीबी के कारण एबॉर्शन कराना चाहती थीं भारती की मां

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

वहीं, उनकी निजी जिंदगी की बात करें तो उन्हें एक इंटरव्यू में कहते हुए देखा गया था कि गरीबी के कारण उनकी मां ने उन्हें गर्भ में ही मार देने की कोशिश की थी। इसके लिए उन्होंने कई पैतरे आजमाए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और भारती का जन्म 3 जुलाई 1984 को पंजाब के अमृतसर में एक पंजाबी घर में हुआ। 

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कॉमेडियन सुदेश लाहिरी ने सबसे पहले भारती सिंह को एक एनसीसी कैंप में देखा था। यही से भारती की जिंदगी ने करवट बदली और फिर उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज की तारीख में भारती अपनी लाइफ में बेहद खुश हैं। 

टॅग्स :कपिल शर्माद कपिल शर्मा शोटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब