लाइव न्यूज़ :

भाबीजी घर पर हैं: शेफाली जरीवाला को लेकर बोलीं सौम्या टंडन- वो तो पहले ही क्लियर कर चुकी हैं अपनी बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 20, 2020 21:10 IST

मशहूर टीवी सीरियल 'भाबीजी घर पर हैं' को सौम्या टंडन में अलविदा कह दिया है। ऐसे में एक बार फिर शेफाली जरीवाला के अनीता भाभी का रोल निभाने के कयास तेज हो गए हैं। जानिए इसपर सौम्या का क्या कहना है।

Open in App
ठळक मुद्देसौम्या टंडन के इस फैसले से उनके करोड़ों फैंस को बड़ा झटका लगा है।अपने करियर के सबसे सफल शो को छोड़कर सौम्या कुछ नया करने की सोच रही हैं।

मशहूर टीवी सीरियल 'भाबीजी घर पर हैं' (Bhabiji Ghar Par Hain) की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। फैंस अंगूरी भाबी के अलावा शो में सौम्या टंडन द्वारा निभाये जाने वाले रोल 'अनीता भाभी' को भी काफी पसंद करते हैं। मगर अब  सौम्या टंडन (Saumya Tandon) ने शो को  छोड़ दिया है। सौम्या ने एक इंटरव्यू के दौरान खुद इस बात का खुलासा किया। 

वहीं, सौम्या के शो छोड़ने के बाद इन बातों को हवा मिलने लगी है कि शेफाली जरीवाला गोरी मैम यानि अनीता भाभी के रोल में नजर आ सकती हैं। हालांकि, न्यूज़ 18 की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, शेफाली पहले ही इन बातों का खंडन कर चुकी हैं। वहीं, अब इसपर सौम्य बयान सामने आया है। दरअसल, बॉलीवुडलाइफ से बात करते हुए सौम्या टंडन ने कहा कि शेफाली पहले ही अपनी बात सबके सामने रख चुकी हैं कि उन्हें इस सीरियल के लिए अप्रोच नहीं किया गया है। इसपर मैं क्या कह सकती हूं। 

बता दें, हाल ही में सौम्या टंडन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो शो को क्यों छोड़ रही हैं। उन्होंने बताया कि अब 'भाबीजी घर पर हैं' के कॉन्ट्रैक्ट को आगे नहीं बढ़ाएंगी जो कि 21 अगस्त को ही खत्म हो रहा है। यानी शुक्रवार को उनकी शूटिंग का अंतिम दिन होगा। सौम्या टंडन के इस फैसले से उनके करोड़ों फैंस को बड़ा झटका लगा है। 

अपने करियर के सबसे सफल शो को छोड़कर सौम्या कुछ नया करने की सोच रही हैं। सौम्या ने कहा, 'वैसे ऐसे समय में एक स्थाई नौकरी और लोकप्रिय शो को छोड़ने का फैसला थोड़ा अटपटा सा लगता है। लेकिन, मुझे लगता है कि सिर्फ नियमित रूप से कमाई करना ही अब ज्यादा उत्साह पैदा नहीं करता है। मुझे अब कुछ ऐसे प्रोजेक्ट्स पर काम करना है जो एक कलाकार के तौर पर मुझमें कुछ वृद्धि करें।'

टॅग्स :सौम्या टंडनटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट