लाइव न्यूज़ :

KBC 11: अमिताभ बच्चन ने 12 लाख 50 हजार रुपए के लिए पूछा ये सवाल, कंटेस्टेंट ने तुरंत क्विट कर दिया शो

By ज्ञानेश चौहान | Updated: November 27, 2019 14:24 IST

केबीसी के इस नए एपिसोड में इस बार अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर कर्नाटक की मानसी बैठी थीं। मानसी एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं। मानसी से 12 लाख 50 हजार रुपए का सवाल पूछा गया।

Open in App

बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन का शो 'कौन बनेगा करोड़पति' अपने सवालों की वजह से हमेशा चर्चा में रहता है। इस शो से इंटरटेनमेंट के साथ-साथ काफी कुछ सीखने को भी मिलता है। इस शो में कई ऐसे सवाल पूछे जाते हैं जो काफी कठिन होते हैं, जिनके जवाब देना हर किसी के बस की बात नहीं होती। ऐसा ही एक सवाल केबीसी के नए एपिसोड में पूछा गया।

केबीसी के इस नए एपिसोड में इस बार अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर कर्नाटक की मानसी बैठी थीं। मानसी एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं। जब मानसी से 12 लाख 50 हजार रुपए का सवाल पूछा गया तो वे इसका जवाब नहीं दे पाईं और गेम क्विट करने का फैसला लिया। इसके बाद वे सिर्फ 6 लाख 40 हजार रुपए ही जीत पाईं। लेकिन क्या आप इस सवाल का जवाब जानते हैं?

अमिताभ बच्चन ने मानसी से सवाल किया था...इन्फोसिस के सह-संस्थापक एन आर नारायणन मूर्ति किस ब्रिटिश सांसद के ससुर हैं?ऑप्शन्स थे...A. सीमा कैनेडी B. आलोक शर्माC. ऋषि मुनक D. प्रीत गिलमानसी को इस सवाल के जवाब में बिल्कुल भी कॉन्फिडेंस नहीं था। इस वजह से उन्होंने गेम को क्विट कर दिया। तो क्या आप जानते हैं इस सवाल का जवाब? अगर आपको इस सवाल का जवाब नहीं पता है तो हम इसका जवाब आपको बता देते हैं। इस सवाल का सही जवाब है... C. ऋषि मुनक

टॅग्स :कौन बनेगा करोड़पतिअमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब