लाइव न्यूज़ :

'KBC' फैन्स के लिए खुशखबरी! अमिताभ बच्चन ने ट्वीट से किया इशारा, जल्द शुरू होगा शो का 11वां सीजन

By मेघना वर्मा | Updated: February 15, 2019 13:07 IST

बिग बी के इस ट्वीट के बाद केबीसी फैन्स में काफी उत्सुकता देखी जा सकती हैं। लोग अपने चहेते 'मर्द' यानी अमिताभ को टीवा पर और हॉटसीट के सामने कुर्सी पर बैठे देखना चाहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकेबीसी को भारत का सबसे लोकप्रिय क्वीज शो भी कहा जा सकता है। जल्द ही इसके 11वें सीजन को हम टीवी पर देख सकेंगे।

टीवी के सबसे पॉपुलर शो केबीसी यानी कौन बनेगा करोड़ पति के प्रति लोगों की अपनी ही दीवानगी है। अमिताभ बच्चन की आवाज और उनकी बातों के साथ देश और दुनिया से जुड़े सवालों का जवाब लिए इस शो की ट्यून ही लोगों को दीवाना कर देती हैं। केबीसी के फैंन्स के लिए खुशखबरी ये है कि इसका 11वां सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है जिसकी जानकारी अमिताभ बच्चन ने खुद ही दी है। 

बिग बी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया है और बताया है कि केबीसी 2019 जल्द अब घरों में आने वाला है। अमिताभ ने अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा,''आदर आदाब अभिनंदन आभार  ! मैं अमिताभ बच्चन प्रस्तुत करने जा रहा हूँ , इस वर्ष २०१९ का नया अभियान ... कौन बनेगा करोड़पति  ... KBC बहुत जल्द आपके घरों में !!''

 

गुरुवार को किए बिग बी के इस ट्वीट के बाद केबीसी फैन्स में काफी उत्सुकता देखी जा सकती हैं। लोग अपने चहेते 'मर्द' यानी अमिताभ को टीवा पर और हॉटसीट के सामने कुर्सी पर बैठे देखना चाहते हैं। इस शो को भारत का सबसे लोकप्रिय क्विज शो भी कहा जाता है। जिसमें पार्ट लेने के लिए लोग सालों से तैयारी करते हैं। 

अभी तक नहीं किया है रजिस्ट्रेशन का खुलासा

केबीसी में पार्ट लेने के लिए लोगों को इसके लिए रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ता है। मगर अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि इस सीजन के लिए ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन कब से शुरू होगी। 12 साल से ज्यादा उम्र का हर कोई व्यक्ति इस शो में प्राट ले सकता है। 

टॅग्स :अमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब