लाइव न्यूज़ :

एक बार फिर 'गुड्डू पंडित' के अंदाज में नजर आए अली फजल, स्टार प्लस के इस शो को कर सकते हैं होस्ट

By मेघना वर्मा | Updated: January 18, 2019 09:19 IST

2018 में आई एमजॉन प्राइम की ओरिजनल वेब सीरिज मिर्जापुर में गुड्डू भईया का किरदार में नजर आए थे। जिनकी अपनी अलग ही भौकाल थी।

Open in App

स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले सिंगिग रिएलिटी शो द वॉयस इंडिया जल्द ही शुरू होने वाला है। इसके पहले स्टार प्लस ने इस शो का नया एड जारी किया है। इस एड फिल्म में अली जफर के साथ ए आर रहमान भी नजर आ रहे हैं जो इस शो में सुपर मेंटोर का रोल प्ले कर रहे हैं। वेब सीरिज मिर्जापुर के ही स्वैग में नजर आने वाले अली जफर ने इस एड फिल्म से एक बार फिर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। 

गुड्डू भईया के अंदाज में नजर आए अली फजल

2018 में आई एमजॉन प्राइम की ओरिजनल वेब सीरिज मिर्जापुर में गुड्डू भईया का किरदार में नजर आए थे। जिनकी अपनी अलग ही भौकाल थी। द वॉयस के लेटेस्ट एड ब्रेक में भी अली का वही अंदाज दिखाई दे रहा है। इस एड फिल्म में उनके साथ वेब सीरिज के ही एक और पात्र दिखाई दे रहे हैं। टैटू बनवाना हो या दरवाजे से बाहर आना हो अली जफर फुल टू स्वैग में हैं। खबरों की मानें तो अली इस शो को होस्ट भी कर सकते हैं।  

ए.आर. रहमान होंगे सुपर गुरू

द वॉयस इंडिया नौ फरवरी से स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले इस सिंगिग रिएलिटी शो में पहली बार ए आर रहमान सुपर गुरू के रूप में भी दिखाई देंगे। जारी किए गए एड ब्रेक के अंत में ए आर रहमान भी दिखाई दिए हैं। ए आर रहमान के साथ अदनान सामी, कनीका कपूर, अरमान मलिक और हरदीप कौर इस शो के कोच होंगे।

डांस प्लस के स्लॉट पर चलेगा शो

स्टार प्लस द वॉयस इंडिया के टेलीकास्ट टाइम की घोषणा कर दी है। ये शो डांस प्लस के स्लॉट में चलाया जाएगा। 9 फरवरी से हर शनिवार और रविवार रात को 8 बजे टेलीकास्ट किया जाएगा।  

टॅग्स :अली फजलस्टार प्लस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्कीमिर्जापुर द मूवी: नोट कर लें तारीख! बड़े पर्दे पर इस दिन दस्तक देंगे गुड्डू भैया और कालीन भैया

बॉलीवुड चुस्कीमिर्जापुर 3 का बोनस एपिसोड देख निराश हुए दर्शक, मुन्ना भैया का भौकाल फुस्स...

बॉलीवुड चुस्कीAnupama: अनुज को भिखारी के रूप में देख चीख पड़ेगी अनुपमा, हाथ छुड़ाकर भाग जाएगा...

बॉलीवुड चुस्कीऋचा चड्ढा और अली फजल ने दिखाई बेटी की पहली झलक, फोटो देख फैन्स ने लुटाया प्यार; देखें

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब