लाइव न्यूज़ :

जस्टिन बीबर की तरह ऐश्वर्या सखुजा का चेहरा भी हुआ था लकवाग्रस्त, सिंगर को लेकर एक्ट्रेस ने कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 20, 2022 12:17 IST

टेलीविजन एक्ट्रेस ऐश्वर्या सखुजा ने खुलासा किया है कि उन्हें भी मशहूर सिंगर जस्टिन बीबर की तरह रामसे हंट सिंड्रोम हो गया था। हालांकि, वो वक महीने में ठीक हो गई थीं।

Open in App
ठळक मुद्देऐश्वर्या ने बताया कि उन्होंने इसपर ज्यादा ध्यान नहीं दिया और अपनी शूटिंग पर ध्यान दिया।ऐश्वर्या ने साझा किया कि उनकी टीम इस दौरान काफी सपोर्टिव रही।ऐश्वर्या सखुजा ने बताया कि उन्होंने इस तरह से शूट करने की कोशिश की कि मेरा आधा चेहरा दिखाई ही नहीं दे रहा था।

मुंबई: टेलीविजन एक्ट्रेस ऐश्वर्या सखुजा आठ साल पहले रामसे हंट सिंड्रोम से पीड़ित थीं। मुश्किल दौर को याद करते हुए ऐश्वर्या ने कहा कि उन्हें शारीरिक से ज्यादा भावनात्मक उथल-पुथल से जूझना पड़ा था। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही दुनिया के मशहूर पॉप सिंगर जस्टिन बीबर ने बताया था कि वो रामसे हंट सिंड्रोम से पीड़ित हैं, जो चेहरे के पक्षाघात का कारण बनता है और दाद के प्रकोप के माध्यम से चेहरे की नसों को प्रभावित करता है। 

वहीं, ऐश्वर्या ने ईटाइम्स को बताया कि यह तब हुआ जब वह 2014 में "मैं ना भूलुंगी" कर रही थीं। एक तनावपूर्ण कार्यक्रम से एक दिन पहले उनके पति रोहित नाग ने कहा कि ऐसा लग रहा था कि वह उन्हें लगातार आंख मार रही हैं। अगले दिन जब वह शूटिंग के लिए जाने के लिए तैयार हुईं तो उनकी फ्लैटमेट अभिनेत्री पूजा शर्मा को भी लगा कि उनके चेहरे पर कुछ अजीब लग रहा है। ऐश्वर्या ने साझा किया कि वह अपने दांत ब्रश करते समय अपने मुंह में पानी भी नहीं रख पा रही थी।

हालांकि, एक्ट्रेस ने इसपर ज्यादा ध्यान नहीं दिया और अपनी शूटिंग पर ध्यान दिया। जब एक डॉक्टर ने पुष्टि की कि उनके चेहरे का पक्षाघात है और उन्होंने उनका ब्रेन एमआरआई किया है तो यह स्पष्ट हो गया कि ऐश्वर्या रामसे हंट सिंड्रोम से पीड़ित थी। चूंकि उनके शो में एपिसोड का बैंक नहीं था, इसलिए उन्होंने इसकी शूटिंग बंद नहीं की। ऐश्वर्या ने साझा किया कि उनकी टीम इस दौरान काफी सपोर्टिव रही। ऐश्वर्या ने बताया कि उन्होंने इस तरह से शूट करने की कोशिश की कि मेरा आधा चेहरा दिखाई ही नहीं दे रहा था।

हालांकि, ऐश्वर्या सखुजा ने कहा कि उन्हें डर था कि क्या उनका चेहरा वापस सामान्य हो जाएगा क्योंकि एक एक्ट्रेस के रूप में उनका चेहरा ही सब कुछ है। फिलहाल, टीवी एक्ट्रेस ऐश्वर्या सखुजा एक महीने में ठीक हो गईं और उन्होंने कहा कि उन्हें यकीन है कि जस्टिन बीबर भी जल्द से जल्द वापसी करेंगे। 

टॅग्स :जस्टिन बीबरटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट