लाइव न्यूज़ :

Reasi Terrorist Attack: रियासी आतंकी हमले से कैसे बच पाया एक्टर, खुद किया खुलासा; कहा- दहशत को भुलाने में...

By अंजली चौहान | Updated: June 15, 2024 10:44 IST

Reasi Terrorist Attack:एक्टर ने कहा कि 'पिछले कुछ दिनों से जम्मू-कश्मीर में जो हिंसा हो रही है वो बिल्कुल शर्मनाक है

Open in App

Reasi Terrorist Attack: हाल ही में जम्मू कश्मीर के रियासी में हुए आतंकी हमले से पूरा देश दुखी है। इस बीच अभिनेता पंकित ठक्कर ने खुलासा किया कि वे खुद इस आतंकी हमले से कैसे बच निकले। पंकित ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उनको भी माता वैष्णों देवी के दरबार में जाना था। लेकिन जैसे ही उनको इस आतंकी हमले की खबर लगी वे अपने होटल लौट आए। वह अपनी यात्रा पूरी नहीं कर सके।   

घटना के बारे में पंकित ने बताया, "यह सुनकर मैं डर गया था। मैं इतना डर गया था कि इसके बारे में बताने के लिए मुझे कुछ दिन लग गए। मैं लोगों को जिस हालत में देखा वह सच में डरा देने वाला था। रियासी में हुई इस घटना से मैं सदमे में हूँ।  बीते कुछ दिनों में जम्मू कश्मीर में जो हिंसा हो रही है वह शर्मनाक है। इस तरह बेकसूर लोगों को मारा जाना और क्षेत्र में तनाव का बढ़ना दुखी करने वाला है।"

उन्होंने आगे बताया, "मैं इस हमले में मारे गए लोगों, घायलों और उनके परिजनों के प्रति सहानुभूति प्रकट करता हूं। यह देखना दुखद है कि इस तरह बेकसूर लोगों की जान ली जा रही है। जम्मू कश्मीर इतनी सुंदर जगह है लेकिन आतंक से वहां के शांत माहौल को खराब किया जा रहा है। हमें इस तरह के हमले , बुजदिली और बुराई के खिलाफ एकजुट होना चाहिए और मिलकर इसका जवाब देना चाहिए।"

बता दें कि 9 जून को जम्मू कश्मीर के रियासी में आतंकियों ने श्रद्धालुओं की एक बस को निशाना बना फायरिंग की थी। 53 यात्रियों की यह बस माता वैष्णों देवी के दर्शन के लिए जा रही थी। इस बस में यूपी, राजस्थान, दिल्ली से लोग सवार थे। आतंकियों की फायरिंग के चलते गाड़ी का संतुलन बिगड़ा और बस खाई में जा गिरी। घटना में 9 लोगों की जान चली गई और 40 से ऊपर लोग घायल हुए। 

 

टॅग्स :आतंकी हमलाटेलीविजन इंडस्ट्रीजम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब