लाइव न्यूज़ :

आपका iPhone और iPads हो सकता है हैक, जानिए Apple ने क्यों दी ऐसी चेतावनी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 19, 2022 12:05 IST

इस पर जानकारी देते हुए ‘सोशलप्रूफ सिक्योरिटी’ के सीईओ ने कहा है कि इन खामियों के चलते एक हैकर ‘‘वास्तविक उपयोगकर्ता बनकर किसी भी कोड को हासिल कर सकता हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्दे‘एप्पल’ ने आईफोन, आईपैड और मैक में गंभीर सुरक्षा खामियों का खुलासा किया है। ऐसे में कंपनी ने नीचे बताए गए उपकरणों को अपडेट करने की सलाह दी है। कंपनी ने यह भी जानकारी दी है कि हैकर्स किन लोगों को निशाना बना सकते है।

Apple News: अमेरिकी बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कंपनी ‘एप्पल’ ने आईफोन, आईपैड और मैक में गंभीर सुरक्षा खामियों का खुलासा किया है, जिसकी वजह से संभावित रूप से हमलावर इन उपकरणों पर पूर्ण नियंत्रण पा सकते हैं। 

कंपनी ने कहा कि वह ‘‘ इस संबंध में उस रिपोर्ट से अवगत हैं कि इसका (खामी का) काफी फायदा उठाया जा सकता है।’’ एप्पल ने बुधवार को इस संबंध में दो सुरक्षा रिपोर्ट जारी की। 

किन-किन उपकरणों को है खतरा

सुरक्षा विशेषज्ञों ने उपयोगकर्ताओं को प्रभावित उपकरणों को अपडेट करने की सलाह दी है। जिन उपकरणों को अपडेट करने की बात कही गई है उसमें आईफोन 6एस और बाद के मॉडल, आईपैड के 5वीं पीढ़ी और बाद के कई मॉडल, सभी आईपैड-प्रो मॉडल, आईपैड एयर-2 और मैकओएस मोंटेरी से युक्त मैक कंप्यूटर भी शामिल हैं। 

कंपनी ने यह भी कहा है कि यह कुछ आईपॉड मॉडल को भी प्रभावित कर सकता है। 

इस पर ‘सोशलप्रूफ सिक्योरिटी’ के सीईओ ने क्या कहा

‘सोशलप्रूफ सिक्योरिटी’ की मख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रेचल टोबैक ने बताया कि एप्पल के इस स्पष्टीकरण का मतलब है कि एक हैकर की ‘‘डिवाइस तक पूर्ण पहुंच’’ हो सकती है और वे ‘‘वास्तविक उपयोगकर्ता बनकर किसी भी कोड को हासिल कर सकते हैं।’’ 

इन लोगों को हैकर्स बना सकते है निशाना

इस पर बोलते हुए टोबैक ने आगे कहा कि सार्वजनिक रूप से सक्रिय रहने वाले लोगों को अपने सॉफ़्टवेयर अपडेट करते समय विशेष रूप से चौकस रहना चाहिए। जैसे कार्यकर्ता या पत्रकार क्योंकि इन्हें निशाना बनाया जा सकता है। 

टॅग्स :एप्पलआइफोनआईपैडटेक्नोफोन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबार1400 रुपये में बिक रहा 10 किग्रा?, आयात में रुकावट कश्मीर के सेब डीलरों के लिए वरदान साबित?

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

कारोबारटीसीएस से लेकर अमेज़न तक एआई के कारण मार्केट में बदलाव के बीच इन आईटी कंपनियों ने 1,00,000 से ज़्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल