लाइव न्यूज़ :

क्या आपके पास भी ऐसे फोन आए हैं, जिसमें सिम ब्लॉक की बात कही गई? हो जाएं सावधान

By वैशाली कुमारी | Updated: July 30, 2021 15:57 IST

सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (COAI) ने  इस मामलें में  यूजर्स को चेतावनी देते हुए कहा है कि ये कॉल फर्जी हैं और आधिकारिक नहीं हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइन संदेशों या कॉलों का जवाब नहीं देना चाहिएकोई ऐप डाउनलोड नहीं करना चाहिए या कोई दस्तावेज़ या जानकारी  चीजें भी साझा नहीं करनी चाहिएसेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (COAI) ने  इस मामलें में  यूजर्स को चेतावनी देते हुए कहा है कि ये कॉल फर्जी हैं

भारत में हाल के दिनों में फर्जी या स्कैम कॅाल कर लोगों को ठगे जाने या फिर उनके बैंक अकाउंट से पैसे उड़ाए जाने जैसे कई मामले सामने आ रहे हैं। कई बार तो मोबाइल पर ऐसे भी कॉल या मैसेज आते हैं जिसमें कहा जाता है कि अगर केवाईसी नहीं कराया तो आपका सिम ब्लॉक हो जाएगा।

ऐसे मामलों को देखते हुए सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (COAI) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि मोबाइल यूजर्स ऐसे झूठे मैसेज और कॉल से दूर रहें और इसके झांसे में नहीं आए।

क्या होते हैं स्कैम कॉल और क्यों है खतरनाक

दरअसल, ऐसे कॉल आधिकारिक तौर पर कंपनियों की ओर से नहीं किए जाते हैं। ऐसे फोन कॉल में अक्सर आपसे आधार या पैन कार्ड जैसे पहचान दस्तावेज अपलोड करने और केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए अपने फोन पर  ऐप डाउनलोड करने को भी कहा जाता हैं।

ये स्कैम कॅाल ऐसा कर के आपको अपनें जाल में फसाने कि कोशिश की जाती है। अनजान कॉल करने वालों के कहने पर न तो ऐसा कोई ऐप डाउनलोड करना चाहिए और न ही अपनी कोई आईडी या कागजात देने चाहिए। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि एक बार सिम पर सेवा शुरू हो जाने के बाद केवाईसी के नाम पर आपसे कोई मोबाइल सेवा प्रदान करने वाली कंपनी आपसे दस्तावेज नहीं मांगती है।

सीओएआई ने इस संबंध में बयान जारी कर कहा, ''हमें पता चला है कि धोखाधड़ी करने वाले फर्जी एसएमएस, अनजान लोगों द्वरा भेजे जा रहे हैं और लोगों को फोन करके सिम कार्ड ब्लॉक करने की धमकी दे रहे हैं। ये लोग संदेश और कॉल के जरिये झूठा दावा करते हैं कि ग्राहक के केवाईसी दस्तावेज अधूरे हैं, लंबित हैं या समाप्त हो गए हैं।” 

यदि आप मोबाइल सेवा उपयोगकर्ता हैं तो आपको ऐसे स्कैम से बचना चाहिए। ऐसे झांसे में लोग बेहद ही आसानी से पड़ जाते हैं। इसके बाद आपके निजी दस्तावेजों और जानकारियों आदि के जरिए आपको ठगा जा सकता है।

मोबाइल सेवा प्रदाताओं द्वारा भी नियमित रूप से चेतावनी दी जाती है कि केवाईसी दस्तावेजों के लिए किसी भी अनजान कॉल पर अपनी डिटेल्स शेयर नहीं करनी चाहिए और आपने फोन पर किसी अंजान व्यक्ति के कहने पर किसी भी तरह के ऐप को भी डाउनलोड नहीं करना चाहिए।

टॅग्स :मोबाइलक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की