लाइव न्यूज़ :

Xiaomi ला रही है फोल्डेबल फ्लिप फोन, 5 पॉप-अप कैमरा से हो सकती है लैस

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: November 18, 2019 13:06 IST

Xiaomi ने इस पेटेंट को बीते साल अगस्त 2018 में कराया था। इसकी जानकारी पिछले महीने दी गई। माना जा रहा है कि शाओमी इस फोन को इस साल के आखिर तक लॉन्च कर सकती है। इस फोन में मोटो रेजर की तुलना में ज्यादा बड़ी स्क्रीन दी जा सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देशाओमी ने वर्टीकल फोल्डेबल स्मार्टफोन के कॉन्सेप्ट को पेटेंट कराया हैइस फोन में मोटो रेजर की तुलना में ज्यादा बड़ी स्क्रीन दी जा सकती हैXiaomi का आने वाला फोल्डेबल फोन 5 कैमरों के साथ आ सकता है

स्मार्टफोन बाजार में हाल ही में मोटोरोला कंपनी ने अपना फोल्डेबल फोन Moto Razr को लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन को लेकर काफी चर्चा रही। अब इसी के तहत चीनी कंपनी शाओमी (Xiaomi) भी मोटोरोला के तरह फोल्डेबल फ्लिप फोन लाने की तैयारी कर रही है।

शाओमी ने वर्टीकल फोल्डेबल स्मार्टफोन के कॉन्सेप्ट को पेटेंट कराया है। टाइगर  मोबाइल की रिपोर्ट के मुताबिक शाओमी एक कॉन्सेप्ट डिवाइस पर काम कर रही है जिसका डिजाइन मोटोरोला के मोटो रेजर की तरह है। हालांकि इस फोन में मोटो रेजर की तुलना में ज्यादा बड़ी स्क्रीन दी जा सकती है।

Xiaomi ने इस पेटेंट को बीते साल अगस्त 2018 में कराया था। इसकी जानकारी पिछले महीने दी गई। माना जा रहा है कि शाओमी इस फोन को इस साल के आखिर तक लॉन्च कर सकती है।

ऐसा होगा Xiaomi का फोल्डेबल फोन

टाइगर मोबाइल्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक शाओमी के फ्लिप फोन में बाहर की तरफ भी एक डिस्प्ले मौजूद होगा और रियर कैमरे में दो कैमरे भी दिए जाएंगे। इसके अलावा फोन में बहुत पतले बेजल्स को शामिल किया जाएगा। यानी कि फोन में डिस्प्ले एरिया बढ़ा होगा।

वहीं गिजमोचाइन की रिपोर्ट के मुताबिक Xiaomi फोन का जो स्केच सामने आया है उससे फोन के फ्रंट पर एक छोटा सा डिस्प्ले मौजूद होगा। इसमें टाइम, कॉलर आईडी, नोटिफिकेशन जैसे फीचर्स देखे जा सकेंगे। वहीं, फोन को अनफोल्ड करने पर ये रेगुलर साइज में आ जाएगा। इसके साथ ही फोन के बैक साइज में ड्यूल-रियर कैमरा सेटअप दिया होगा।

फोल्डेबल फोन में होगा पांच कैमरा

रिपोर्ट्स की मानें तो आने वाला फोल्डेबल फोन 5 कैमरों के साथ आ सकता है। फोन के डिजाइन में पेंटा पॉप-अप कैमरा सेटअप देखने को मिला है। यह पेंटा पॉप-अप कैमरा सेटअप, फ्रंट और रियर दोनों तरह से काम करेगा।

पेटेंट के मुताबिक अनफोल्ड होने पर कैमरे सेटअप फोन के बाईं तरफ चला जाएगा। कंपनी इसे क्लीन लुक देना चाहती है, यहीं वजह है कि कई सारे कैमरों की बजाए पेंटा पॉप-अप कैमरा सेटअप दिया गया है।

टॅग्स :शाओमीस्मार्टफोनमोबाइलमोटोरोला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

भारतBMC Elections 2026: बीएमसी चुनाव में डालने जा रहे हैं वोट, तो पहले ही कर लें ये काम; वरना मतदाता केंद्र पर होगी दिक्कत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की