लाइव न्यूज़ :

Xiaomi Redmi S2 भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च, ये फीचर्स होंगे खास

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: April 18, 2018 19:14 IST

Xiaomi ने साल 2018 में अभी तक भारतीय बाजार में Redmi Note 5, Redmi Note 5 Pro और Redmi 5 को लॉन्च किया है।

Open in App
ठळक मुद्देXiaomi Redmi S2 स्मार्टफोन जल्द ही भारतीय बाजार में दस्तक देगास्मार्टफोन में डुअल कैमरा सेटअप होने की उम्मीद हैक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर से लैस होगा शाओमी रेडमी S2

नई दिल्ली, 18 अप्रैल। चीनी कंपनी अपने स्मार्टफोन्स को लेकर यूजर्स के बीच काफी पॉपुलर है। कंपनी अपने यूजर्स को ध्यान में रखते हुए बजट स्मार्टफोन को उपलब्ध कराती है। इसी के तहत शाओमी एक और स्मार्टफोन को भारत में लाने की तैयारी कर रही है। खबरों के मुताबिक, कंपनी का Xiaomi Redmi S2 स्मार्टफोन जल्द ही भारतीय बाजार में दस्तक दे सकता है।

शाओमी ने साल 2018 में अभी तक भारतीय बाजार में Redmi Note 5, Redmi Note 5 Pro और Redmi 5 को लॉन्च किया है। वहीं, चीन में Redmi Note 5 और Mi MIX 2S से पर्दा उठाया गया है। खबरों के मुताबिक Xiaomi कथित तौर पर Redmi S2 को दोनों देश में लॉन्च करेगी।

इसे भी पढ़ें: Moto के ये तीन स्मार्टफोन्स 19 अप्रैल को होंगे लॉन्च, दो रियर कैमरे और 18:9 डिस्प्ले होने का खुलासा

Xiaomi Redmi S2 के अनुमानित फीचर्स

एक XDA डेवलपर्स रिपोर्ट से Xiaomi Redmi S2 के स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है। ये फीचर्स FunkyHuawei.club साइट ने एक फर्मवेयर फाइल पर पेश किए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, हैंडसेट में HD+ (720x1440 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले होगा जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। हालांकि, डिस्प्ले के साइज़ की जानकारी नहीं मिली है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर का इस्तेमाल होगा। फर्मवेयर फाइल को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि हैंडसेट का एक 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी होगा। फिलहाल, रेडमी S2 में होने वाले रैम के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो स्मार्टफोन में ड्यूल कैमरा सेटअप होने की उम्मीद है। रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें 12 मेगापिक्सल सोनी IMX486 सेंसर या 12 मेगापिक्सल ऑम्नीविज़न OV12A10 सेंसर प्राइमरी कैमरे के तौर पर होगा। वहीं, 5 मेगापिक्सल का सैमसंग S5K5E8 सेकेंडरी सेंसर होगा। स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल का सैमसंग S5K5E8 सेंसर फ्रंट कैमरे के तौर पर हो सकता है। कैमरा सेटअप की अहम खासियत इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन, पोर्ट्रेट मोड और फेस अनलॉक होंगे।

इसे भी पढ़ें: Amazon Feature Phones Fest: सस्ते में मिल रहे हैं Jio Phone, Nokia, Samsung समेत ये फीचर फोन

रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि रेडमी S2 में 3080 एमएएच की बैटरी है और यह एंड्रॉयड ओरियो सपोर्ट के साथ आएगा। फिलहाल, स्मार्टफोन को रिलीज किए जाने की तारीख का खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फर्मवेयर फाइल में चीनी और भारतीय मार्केट के बारे में साफ-साफ लिखा है।

टॅग्स :शिओमीइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की