लाइव न्यूज़ :

Xiaomi Redmi Note 7 और Note 7 Pro को आज खरीदने का मौका, फोन पर मिलेंगे धांसू ऑफर्स

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: April 3, 2019 10:58 IST

Redmi Note 7 को उसके खास फीचर्स की वजह से यूजर्स खूब पसंद किया जा रहा है। फोन की पहली ही सेल में कंपनी ने इसके 2 लाख से भी ज्यादा यूनिट्स बेचे थें।

Open in App
ठळक मुद्दे'48 Megapixel Camera' वाला स्मार्टफोन है Redmi Note 7 ProRedmi Note 7 की भारत में शुरुआती कीमत 9,999 रुपयेस्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर से लैस है रेडमी नोट 7 प्रो

Xiaomi ने इस साल फरवरी में रेडमी नोट 7 और नोट 7 प्रो भारत में लॉन्च किया था। रेडमी नोट 7 प्रो को सबसे पहले भारत में लॉन्च किया गया था। कंपनी आज अपने इन दोनों स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart और Mi.com पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगी। यह सेल दोपहर 12 बजे होगी।

Redmi Note 7 को उसके खास फीचर्स की वजह से यूजर्स खूब पसंद किया जा रहा है। फोन की पहली ही सेल में कंपनी ने इसके 2 लाख से भी ज्यादा यूनिट्स बेचे थें।

Redmi Note 7 Pro, Redmi Note 7 की भारत में कीमत और ऑफर्स

भारत में Redmi Note 7 Pro के दो वेरिएंट मौजूद हैं। इसके 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 13,999 रुपये में बेचा जाएगा। वहीं, रेडमी नोट 7 प्रो के 6 जीबी + 128 जीबी वर्जन की कीमत 16,999 रुपये है। यह नेप्ट्यून ब्लू, नेब्यूला रेड और स्पेस ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा।

भारत में Redmi Note 7 के कीमत की बात करें तो इसके 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। जबकि इसके 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है। Redmi Note 7 को तीन कलर वेरिएंट में उतारा गया है- ओनिक्स ब्लैक, रूबी रेड और सफायर ब्लू।

Xiaomi Redmi Note 7 Pro, Redmi Note 7 Go on Sale

Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro पर मिलने वाले लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो दोनों ही हैंडसेट पर Airtel की ओर से 1,120 जीबी तक डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और एयरटेल थैंक्स बेनिफिट और Airtel TV का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

Redmi Note 7 Pro स्पेसिफिकेशन

रेडमी नोट 7 प्रो भी रेडमी नोट 7 की तरह “ऑरा डिज़ाइन” के साथ आता है। इसमें 6.3 इंच की फुल-एचडी+ स्क्रीन है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और वाटरड्रॉप नॉच के साथ। फोन के फ्रंट और बैक पैनल पर 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास 5 का इस्तेमाल हुआ है। स्मार्टफोन में 11एनएम प्रोसेस से बने क्वालकॉम ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। रैम और स्टोरेज पर आधारित फोन के दो विकल्प हैं- 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज। दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं।

दूसरे स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Redmi Note 7 Pro ड्यूल कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें एफ/ 1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी डेप्थ सेंसर दिया गया है। फोन में एआई सीन डिटेक्शन, एआई पोर्ट्रेट मोड और नाइट मोड जैसे कैमरा फीचर हैं।

इसके अलावा फोन में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है। इस फोन के रियर कैमरे से यूज़र 4K वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। फोन एंड्रॉयड पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा। फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की है और यह क्विक चार्ज 4.0 को सपोर्ट करेगी।

इस फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर है। यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और ड्यूल सिम कनेक्टिविटी फीचर इस फोन का हिस्सा हैं। Redmi Note 7 Pro 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 और इंफ्रारेड के साथ आता है।

Xiaomi Redmi Note 7 के स्पेसिफिकेशन

रेडमी नोट 7 में 6.3 इंच का फुल एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का इस्तेमाल हुआ है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए स्नैपड्रैगन 660 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी/4 जीबी रैम विकल्प है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए दो वेरिएंट उतारे गए हैं- एक 32 जीबी स्टोरेज के साथ तो दूसरा 64 जीबी स्टोरेज के साथ। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है।

फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो क्विक चार्ज 4.0 सपोर्ट के साथ आती है। सिक्योरिटी के लिए फोन के पिछले हिस्से में फिंगरप्रिंट सेंसर है, इसके अलावा आपको फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक और डुअल-सिम (हाइब्रिड) सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए हैंडसेट में ब्लूटूथ वर्जन 5.0, वाई-फाई 5 और इंफ्रेड सपोर्ट शामिल है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Redmi Note 7 में दो रियर कैमरे हैं। 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए Redmi Note 7 के भारतीय वेरिएंट में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। याद करा दें कि चीन में उतारे गए रेडमी नोट 7 स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 48 मेगाापिक्सल का सोनी आईएमएक्स586 सेंसर है जिसका अर्पचर एफ/1.8 और सेकेंडरी कैमरा 5 मेगापिक्सल का है।

रेडमी नोट 7 का कैमरा ऐप बेहतर पोर्टेट मोड, स्मार्ट ब्यूटी फीचर और सीन रिकग्निशन सपोर्ट के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करता है। सॉफ्टेवयर की बात करें तो Redmi Note 7 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई (Android 9 Pie) पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है।

टॅग्स :शाओमीफ्लिपकार्टस्मार्टफोनसेलमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की