लाइव न्यूज़ :

Xiaomi Redmi 6 को खरीदने का आज है मौका, यूजर्स को मिलेंगे ये ऑफर्स

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: September 17, 2018 10:59 IST

शाओमी के नए रेडमी 6 को दो वेरिएंट में पेश किया गया है। इसके 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज की कीमत 7,999 रुपये रखी गई है। जबकि 3 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 9,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देस्मार्टफोन को आज दोपहर 12 बजे Flipkart पर बेचा जाएगाफोन ब्लैक, ब्लू, गोल्ड और रोज गोल्ड कलर में मिलेगाXiaomi Redmi 6 की कीमत 7,999 रुपये से शुरू होगी

नई दिल्ली, 17 सितंबर: चीनी कंपनी शाओमी अपने रेडमी 6 सीरीज को हाल ही में भारत में लॉन्च किया है। कंपनी ने इसके तहत Redmi 6, Redmi 6A, Redmi 6 Pro को भारतीय बाजार में उतारा है। Xiaomi ने पिछले हफ्ते फ्लैश सेल में रेडमी 6 स्मार्टफोन को पहली बार सेल में उपलब्ध कराया गया था। आज इस स्मार्टफोन की दूसरी फ्लैश सेल आयोजित की गई है। रेडमी 6 को एक्सक्लूसिव तौर पर Flipkart और Mi.com पर दोपहर 12 बजे बेचा जाएगा।

Redmi 6 की कीमत व ऑफर्स

शाओमी के नए रेडमी 6 को दो वेरिएंट में पेश किया गया है। इसके 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज की कीमत 7,999 रुपये रखी गई है। जबकि 3 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 9,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।

स्मार्टफोन पर मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो रेडमी 6 को खरीदने पर यूजर्स को No Cost EMI की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा, Axix बैंक बज क्रेडिट कार्ड के जरिए पेमेंट करने पर आपको 5 प्रतिशत की एक्स्ट्रा छूच मिलेगी। बता दें कि आज सेल में सिर्फ प्रीपेड ऑर्डर के जरिए ही फोन को खरीदा जा सकेगा।

Redmi 6 के स्पेसिफिकेशन्स

रेडमी 6 में 5.45 इंच एचडी+ (1440 x 720 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। जबकि रेडमी 5 में 5.7 इंच डिस्प्ले दी गई थी। फोन में 2.0 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर है। फोन को 3 जीबी रैम और 32 जीबी व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन को 3 जीबी रैम और 32 जीबी व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट्स में लॉन्च किया गया है। इसके रियर में 12 मेगापिक्सल व 5 मेगापिक्सल के दो रियर सेंसर मिलेंगे।

शाओमी के नए रेडमी 6 में आर्टिफिशल इंटेलिजेंस इंटीग्रेशन है और इंडस्ट्री के ट्रेंड के हिसाब से फोन का फ्रंट कैमरा फेस अनलॉक फीचर की तरह भी काम करता है। एआई फेस अनलॉक के अलावा फिंगरप्रिंट अनलॉक और मी बैंड से अनलॉक करने का विकल्प भी मिलता है। नया एंट्री-लेवल ऐंड्रॉयड ओरियो आधारित मीयूआई 9.6 पर चलता है। फोन में 3000 एमएएच की बैटरी है। फोन में ड्यूल वीओएलटीई, ड्यूल स्टैंडबाय फीचर यानी एक साथ दोनों सिम कार्ड्स पर 4जी नेटवर्क का मजा मिलेगा।

टॅग्स :शाओमीफ्लिपकार्टस्मार्टफोनसेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबार44 लाख रुपये का जुर्माना, चिमिया, जियोमार्ट, टॉक प्रो, मीशो, मास्कमैन टॉयज, ट्रेडइंडिया, अंतरिक्ष टेक्नोलॉजीज, वरदानमार्ट, इंडियामार्ट, मेटा, फ्लिपकार्ट, कृष्णा मार्ट और अमेजन को नोटिस

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल