लाइव न्यूज़ :

नॉच डिस्प्ले के साथ Xiaomi के पहले बजट स्मार्टफोन Redmi 6 Pro की आज बिक्री, यहां मिल रहा ऑफर

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: September 18, 2018 11:06 IST

रेडमी 6 प्रो रेडमी सीरीज का एकमात्र ऐसा फोन है जिसमें डिस्प्ले नॉच के साथ दिया गया है। इसके अलावा फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप भी दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देरेडमी 6 प्रो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फेस अनलॉक फीचर से लैस हैपावर बैकअप के लिए Redmi 6 Pro में है 4,000 एमएएच की बैटरीदो रैम/ स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा Xiaomi Redmi 6 Pro

नई दिल्ली, 18 सितंबर: चीनी कंपनी Xiaomi का नया बजट स्मार्टफोन Redmi 6 Pro की आज दूसरी सेल आयोजित की गई है। रेडमी 6 प्रो को यूजर्स ई-कॉमर्स साइट Amazon India और Mi.com से खरीद सकते हैं। इस फोन को आज दोपहर 12 बजे फ्लैश सेल में बेचा जाएगा। बता दें कि रेडमी 6 प्रो को इसी महीने रेडमी 6 और रेडमी 6ए के साथ भारत में लॉन्च किया गया था।  

रेडमी 6 प्रो रेडमी सीरीज का एकमात्र ऐसा फोन है जिसमें डिस्प्ले नॉच के साथ दिया गया है। इसके अलावा फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप भी दिया गया है। Xiaomi Redmi 6 Pro में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फेस अनलॉक, ड्यूल वोल्ट सपोर्ट, 4,000 एमएएच की बैटरी और फोटोग्राफी के लिए दो रियर कैमरे मौजूद हैं।

Xiaomi Redmi 6 Pro की कीमत और लॉन्च ऑफर

कीमत पर गौर करें तो Xiaomi Redmi 6 Pro के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये रखी गई है। जबकि इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए आपको 12,999 रुपये चुकाने होंगे। इस फोन को ब्लैक, गोल्ड, ब्लू और रेड रंग में उपलब्ध कराया जाएगा।

ऑफर्स के तहत इस फोन पर रिलायंस जियो यूजर्स को फोन खरीदने पर 2,200 रुपये का कैशबैक और 4.5 टीबी अतिरिक्त 4जी डेटा मिलेगा। इसके अलावा, हंगामा म्यूजिक का तीन महीने का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी ऑफर किया जा रहा है।

Xiaomi Redmi 6 Pro के स्पेसिफिकेशन

फोन में 5.84 इंच फुल एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। जैसा कि हमने बताया कि रेडमी 6 प्रो नॉच डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर है जो 2.0 गीगाहर्ट्ज पर चलता है। ग्राफिक्स के लिए अड्रेनो 506 जीपीयू दिया गया है। फोन में 3 जीबी या 4 जीबी रैम का विकल्प मिलेगा। फोन में 32 जीबी व 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। शाओमी का यह हैंडसेट एंड्रॉयड 8.0 आधारित मीयूआई 9.6 पर चलता है। रेडमी 6 प्रो ड्यूल सिम सपॉर्ट करता है। हैंडसेट में दो सिम कार्ड स्लॉट और एक अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिए गए हैं।

रेडमी 6 प्रो में अपर्चर एफ/2.2, पीडीएएफ, एलईडी फ्लैश के साथ 12 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर दिया गया है जबकि सेकंडरी कैमरा 5 मेगापिक्सल है। रियर कैमरा एआई पोर्ट्रेट मोड के साथ आता है। कंपनी ने इवेंट में बताया कि फोन में लोकप्रिय रेडमी नोट 5 प्रो वाला कैमरा सेटअप है। फोन में एआई पोर्ट्रेट मोड और एचडीआर के साथ 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।

रेडमी 6 प्रो में 4000 एमएएच बैटरी दी गई है। शाओमी का दावा है कि एक बार चार्ज होने पर फोन की बैटरी दो दिन तक चलेगी। कनेक्टिविटी के लिए रेडमी 6 प्रो में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक दिए गए हैं। फोन में एक्सीलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप, इन्फ्रारेड और प्रॉक्सिमिटी संसर भी हैं।

टॅग्स :शाओमीअमेजनस्मार्टफोनसेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

कारोबारअमेज़न रेवेन्यू के मामले में बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, $717 बिलियन कमाई के साथ वॉलमार्ट को पछाड़ा

कारोबारअमेजन में बड़ी छंटनी के बीच, कॉग्निजेंट 2026 में लगभग 25,000 फ्रेशर्स को हायर करेगी

कारोबारAmazon layoffs: अमेज़न अगले तीन महीनों में दूसरे राउंड में 16,000 नौकरियां करेगा खत्म, AI विस्तार योजना के बीच ई-कॉमर्स दिग्गज का यह बड़ा कदम

कारोबारआपने खराब टीवी दिया, उपभोक्ता को 35000 रिफंड करो?, उपभोक्ता आयोग ने ई-कॉमर्स विक्रेता अमेजन को दिया निर्देश

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की