लाइव न्यूज़ :

Xiaomi Redmi 6 Pro की आज एक बार फिर बिक्री, मिल रहा 2,200 रुपये कैशबैक और 4.5 TB डेटा ऑफर

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: October 2, 2018 11:29 IST

Xiaomi Redmi 6 Pro Flash sale today: रेडमी 6 सीरीज के तहत कंपनी ने Xiaomi Redmi 6 Pro के साथ Redmi 6A और Redmi 6 स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में उतारा है। इन तीनों में रेडमी 6 प्रो सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन है।

Open in App

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर: चीनी कंपनी Xiaomi के लेटेस्ट स्मार्टफोन Redmi 6 Pro को खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके आज मौका है। कंपनी आज यानी 2 अक्टूबर को रेडमी 6 प्रो की बिक्री करने वाली है। यह फ्लैश सेल के जरिए आपको मिलेगी। रेडमी 6 प्रो की सेल फ्लिपकार्ट और mi.com पर दोपहर 12 बजे होगी।

बता दें Xiaomi ने हाल ही भारत में अपने रेडमी 6 सीरीज के तहत इस फोन को लॉन्च किया था। रेडमी 6 सीरीज के तहत कंपनी ने Xiaomi Redmi 6 Pro के साथ Redmi 6A और Redmi 6 स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में उतारा है। इन तीनों में रेडमी 6 प्रो सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन है। Xiaomi Redmi 6 Pro में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फेस अनलॉक, ड्यूल वोल्ट सपोर्ट, 4,000 एमएएच की बैटरी और फोटोग्राफी के लिए दो रियर कैमरे मौजूद हैं।

Xiaomi Redmi 6 Pro की कीमत और लॉन्च ऑफर

शाओमी ने Redmi 6 Pro के दो वेरिएंट में पेश किया है। फोन के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये रखी गई है। जबकि इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए आपको 12,999 रुपये चुकाने होंगे। इस फोन को ब्लैक, गोल्ड, ब्लू और रेड रंग में उपलब्ध कराया जाएगा।

स्मार्टफोन पर मिलने वाले ऑफर की बात करें तो जियो यूजर्स को इस फोन की खरीदारी पर 2,200 रुपये इंस्टेंट कैशबैक (50 रुपये की कीमत वाले 44 वाउचर्स) मिलेगा। इसके अलावा जियो की तरफ से 4.5 टीबी हाईस्पीड डेटा भी ऑफर किया जा रहा है।

Xiaomi Redmi 6 Pro के स्पेसिफिकेशन

फोन में 5.84 इंच फुल एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। जैसा कि हमने बताया कि रेडमी 6 प्रो नॉच डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर है जो 2.0 गीगाहर्ट्ज पर चलता है। ग्राफिक्स के लिए अड्रेनो 506 जीपीयू दिया गया है। फोन में 3 जीबी या 4 जीबी रैम का विकल्प मिलेगा। फोन में 32 जीबी व 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। शाओमी का यह हैंडसेट एंड्रॉयड 8.0 आधारित मीयूआई 9.6 पर चलता है। रेडमी 6 प्रो ड्यूल सिम सपॉर्ट करता है। हैंडसेट में दो सिम कार्ड स्लॉट और एक अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिए गए हैं।

रेडमी 6 प्रो में अपर्चर एफ/2.2, पीडीएएफ, एलईडी फ्लैश के साथ 12 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर दिया गया है जबकि सेकंडरी कैमरा 5 मेगापिक्सल है। रियर कैमरा एआई पोर्ट्रेट मोड के साथ आता है। कंपनी ने इवेंट में बताया कि फोन में लोकप्रिय रेडमी नोट 5 प्रो वाला कैमरा सेटअप है। फोन में एआई पोर्ट्रेट मोड और एचडीआर के साथ 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।

रेडमी 6 प्रो में 4000 एमएएच बैटरी दी गई है। शाओमी का दावा है कि एक बार चार्ज होने पर फोन की बैटरी दो दिन तक चलेगी। कनेक्टिविटी के लिए रेडमी 6 प्रो में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक दिए गए हैं। फोन में एक्सीलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप, इन्फ्रारेड और प्रॉक्सिमिटी संसर भी हैं।

टॅग्स :शाओमीफ्लिपकार्टस्मार्टफोनसेलजियो
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबार44 लाख रुपये का जुर्माना, चिमिया, जियोमार्ट, टॉक प्रो, मीशो, मास्कमैन टॉयज, ट्रेडइंडिया, अंतरिक्ष टेक्नोलॉजीज, वरदानमार्ट, इंडियामार्ट, मेटा, फ्लिपकार्ट, कृष्णा मार्ट और अमेजन को नोटिस

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की