लाइव न्यूज़ :

Xiaomi Redmi 5A की आज फिर बिक्री, मिलेगा हंगामा म्यूजिक का फ्री सब्सक्रिप्शन और 2,200 रुपये कैशबैक

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: August 9, 2018 11:08 IST

शाओमी के इस एंट्री लेवल फोन की डिमांड सबसे ज्यादा बनी हुई है। कंपनी का यह फोन भारत सहित दुनिया भर में सबसे ज्यादा बिकने वाले फोन्स में शामिल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देXiaomi Redmi 5A को आज खरीदने का मौकारेडमी 5ए को खरीदने पर 3 महीने के लिए हंगामा म्यूजिक का मुफ्त सब्सक्रिप्शनRedmi 5A के दोनों रैम वेरिएंट की बिक्री मी.कॉम पर

नई दिल्ली, 9 अगस्त: Xiaomi अपने पॉपुलर स्मार्टफोन Redmi 5A की आज एक बार फिर बिक्री करेगा। यह फोन गुरूवार को फ्लिपकार्ट और मीडॉटकॉम पर बेचा जाएगा। रेडमी 5ए की सेल आज Flipkart पर दोपहर 12 बजे और मीडॉटकॉम पर 2 बजे होगी। शाओमी के इस एंट्री लेवल फोन की डिमांड सबसे ज्यादा बनी हुई है। कंपनी का यह फोन भारत सहित दुनिया भर में सबसे ज्यादा बिकने वाले फोन्स में शामिल रहा है।

Redmi 5A की कीमत और ऑफर्स 

इस हैंडसेट के दो वेरिएंट 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज और 3 जीबी रैम/32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज को भारतीय बाजार में उतारा गया है। रेडमी 5ए के दोनों वेरिएंट की कीमत क्रमशः 5,999 रुपये और 6,999 रुपये है। हैंडसेट ब्लू, गोल्ड, ग्रे और रोज गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलता है।

फ्लिपकार्ट और मीडॉटकॉम से फोन को मोबिक्विक के जरिए खरीदने पर 15 प्रतिशत सुपरकैश (2,000 रुपये तक) मिलेगा। पेटीएम से भुगतान करने पर 10 प्रतिशत (150 रुपये) तक कैशबैक, डोमेस्टिक फ्लाइट टिकट पर 700 रुपये तक डिस्काउंट और इक्सिगो इंटरनैशनल फ्लाइट टिकट्स पर 2,200 रुपये की छूट मिलेगी। इसके अलावा जियो की तरफ से 2,200 रुपये कैशबैक दिया जा रहा है, इसके लिए ग्राहकों को 198 रुपये 299 रुपये का रीचार्ज कराना होगा। ग्राहकों को 3 महीने के लिए मुफ्त हंगामा म्यूजिक सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।

Xiaomi Redmi 5A के स्पेसिफिकेशन्स 

शाओमी के अनुसार यह उसका विश्व में सबसे ज्यादा बिकनेवाला स्मार्टफोन है। फीचर्स की बात करें तो इसमें 5 इंच का HD (720x1280 pixel) डिस्प्ले है। यह फोन MIUI 9 पर बेस्ड एंड्रॉयड नॉगट पर चलता है। इसमें 1.4GHz क्वॉड-कॉर स्नैपड्रैगन का 425 प्रोसेसर है।

इसकी अधिकतम इंटरनल मेमरी 256 जीबी तक की जा सकती है। कैमरे के मामले में इसके रियर में 13 मेगापिक्सल का कैमरा LED फ्लैश दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, इन्फ्रारेड, माइक्रो-यूएसबी 2.0 और फिंगरप्रिंट सेंसर दिए जाएंगे। इसकी बैटरी क्षमता 3,000 mAh है।

 

टेक्नोलॉजी और देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :शाओमीफ्लिपकार्टस्मार्टफोनसेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबार44 लाख रुपये का जुर्माना, चिमिया, जियोमार्ट, टॉक प्रो, मीशो, मास्कमैन टॉयज, ट्रेडइंडिया, अंतरिक्ष टेक्नोलॉजीज, वरदानमार्ट, इंडियामार्ट, मेटा, फ्लिपकार्ट, कृष्णा मार्ट और अमेजन को नोटिस

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल