लाइव न्यूज़ :

शाओमी ने शुरू की Express Delivery सर्विस, 1 दिन के भीतर होगी डिलीवरी

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: February 12, 2018 12:25 IST

एक्सप्रेस डिलीवरी सेवा की खास बात यह है कि इसके लिए ग्राहकों को कोई अतिरिक्त पैसा नहीं देना होगा।

Open in App

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी अपने ग्राहकों की परेशानी को दूर करते हुए एक्सप्रेस डिलीवरी सेवा की शुरुआत की है। इस सर्विस के तहत अब शाओमी एक दिन में फोन की डिलीवरी करेगा। ग्राहकों को इसके लिए मी.कॉम साइट और मी स्टोर ऐप से ऑर्डर करना होगा जिसके बाद आपको 1 दिन में फोन भेजे जाएंगे। इस सर्विस की खास बात यह है कि इसके लिए ग्राहकों को कोई अतिरिक्त पैसा नहीं देना होगा।

शाओमी के एक्सप्रेस डिलीवरी सेवा में कैसे करें ऑर्डर

सबसे पहले आपको मी.कॉम साइट की ऑर्डर इनफॉर्मेशन में जाकर 'एक्सप्रेस डिलीवरी' का विकल्प चुनना है। अगर आप मी.स्टोर ऐप से ऑर्डर कर रहे हैं तो आपको डिलीवरी सर्विस विकल्प में जाना होगा। अगर आप इसमें फोन ऑर्डर करना चाहते है, तो यहां भी एक्सप्रेस डिलीवरी सेवा चुन सकते हैं। यहां आपको कन्फर्म बटन पर क्लिक करना होगा और आपकी डिलीवरी 1 दिन के भीतर आप तक पहुंचा दी जाएगी। भारत में पहले से ही फ्लिपकार्ट और अमेजन इंडिया जैसे कंपनी 1 दिन में डिलीवरी दे रहे हैं। आपको बता दें कि शाओमी की यह सर्विस फिलहाल बेंगलुरू में शुरू की गई है। लेकिन कंपनी इसकी सेवा कुछ अन्य जगहों पर भी देना चाहती हैं।

बता दें कि इस सेवा के लाभ उठाने के लिए कंपनी ने कुछ नियम व शर्तें ग्राहकों के लिए रखी हैं। 

1. आपके ऑर्डर का समय सुबह 9 बजे से लेकर शाम 4 . 30 के बीच का होना चाहिए।

2. यह सर्विस रविवार के दिन उपलब्ध नहीं होगी।

3. अगर आपको 1 दिन में डिलीवरी लेना है तो आपके पास कैश ऑन डिलीवरी का विकल्प मौजूद नहीं होगा।

4. कंपनी कुछ चुनिंदा फोन्स पर ही इस एक्सप्रेस डिलीवरी सर्विस उपलब्ध कराएगा। जिसमें  Xiaomi Redmi Note 4, Redmi 4, Redmi Y1, Redmi 5A , Mi Max 2, Mi A1 फोन्स शामिल है।

5. यह सर्विस कुछ चुनिंदा पिनकोड में ही लागू होगी।

टॅग्स :शिओमीअमेजनफ्लिपकार्टस्मार्टफोनमोबाइलइंडियाटेक न्यूज़टेक्नोलॉजी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की