लाइव न्यूज़ :

Xiaomi ने भारत में शुरू की ये दो नई सर्विस, अब फ्री में देख सकेंगे फिल्में और गाने

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: May 3, 2018 16:13 IST

शाओमी इन सर्विस को मई के दूसरे हफ्ते से सभी यूजर्स के लिए पेश के लिए पेश कर देगी।

Open in App

नई दिल्ली, 3 मई। पॉपुलर चीनी स्मार्टफोन मेकर कंपनी शाओमी स्मार्टफोन से हटकर दूसरे सर्विस में भी हाथ आजमा रही है। दरअसल, शाओमी ने 'बिल्डिंग अ ट्रू इंटरनेट कंपनी' की तरफ कदम बढ़ाते हुए भारत में दो नई इंटरनेट सर्विसेज़ मी म्यूज़िक और मी वीडियो लॉन्च किया है।

इसे भी पढ़ें: OnePlus 6 रिकॉर्ड रेजिस्ट्रेशन के चलते बिक्री से पहले ही हुआ 'आउट ऑफ स्टॉक', इस वेबसाइट पर किया गया लिस्ट

कंपनी की ओर से मुबंई में आयोजित किए गए एक इवेंट में इन दो सर्विस को पेश किया है। Xiaomi ने भारत में वैल्यू एडेड इंटरनेट सर्विस में कदम रखा है। बता दें कि ये दोनों सर्विसेस फिलहाल बीटा यूज़र्स के लिए उपलब्ध हैं। मई के दूसरे हफ्ते से इन्हें सभी यूजर्स के लिए पेश कर दिया जाएगा।

Mi पॉप इवेंट में शाओमी इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट मनु जैन ने कहा कि मी म्यूज़िक ऐप के पहले ही 70 लाख एक्टिव यूजर्स हैं। मी म्यूजिक एक प्री इंस्टॉल्ड म्यूजिक ऐप होगा जो म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस देगा, गाने स्टोर करने की भी सुविधा होगी। यह हंगामा म्यूजिक के साथ आएगा। इसमें 13 भाषाओं में एक करोड़ से ज्यादा ट्रैक होंगे। लाइव स्ट्रीमिंग फ्री होगी जबकि डाउनलोड करने के लिए हंगामा प्रो पैकेज 899 रुपये सालाना का होगा। बता दें कि हंगामा उन पहली कंपनियों में से एक थी जिसमें शाओमी ने 2016 में निवेश किया था।

इसे भी पढ़ें: Jio को टक्कर देंगे BSNL के ये दो नए प्लान, मिलेगी अनलिमिटेड वॉयस कॉल और रोमिंग की सुविधा

इसी तरह शाओमी का Mi वीडियो भी स्ट्रीमिंग सर्विस है। Mi Video के लिए शाओमी ने SonyLIV, Hungama Play, Voot, AltBalaji, Zee5, Viu और TVF आदि के साथ पार्टशिप की है। शाओमी को उम्मीद है कि और भी पार्टनर बाद में जुड़ेंगे। मी वीडियो सर्विस को ऑफलाइन मोड में उपलब्ध कराया गया था लेकिन अब यह ऑनलाइन मोड में भी होगी। ऐप यूज़र्स को स्मार्ट टीवी पर कॉन्टेंट कास्ट करने का विकल्प मिलेगा और 15 भारतीय भाषाओं के लिए सपॉर्ट भी होगा।

टॅग्स :शिओमीम्यूजिक वीडियोऐप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये कागजी एमओयू निरस्त?, एक्शन में सीएम योगी, नपेंगे कई अधिकारी

कारोबारपूछ एआई का टर्न ओवर 50 लाख का और 25000 करोड़ रुपए का एमओयू किया?, जल्दी ही नाता तोड़ेगी योगी सरकार! 

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

स्वास्थ्यकौन हैं हर्ष सिंह?, देश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने की?

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की