लाइव न्यूज़ :

WWDC 2019: एप्पल की वर्ल्ड वाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस का आज होगा आगाज, ये हो सकती हैं घोषणाएं

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: June 3, 2019 17:07 IST

उम्मीद की जा रही है कि Apple अपने लेटेस्ट आईफोन ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 13 से भी पर्दा उठाएगा। भारतीय समय के हिसाब से आज रात 10 बजकर 30 मिनट से यह इवेंट शुरू होगा। वहीं, यूएस में यह इवेंट सुबह 10 बजे से शुरू हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देApple अपने लेटेस्ट आईफोन ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 13 से भी पर्दा उठाएगाभारतीय समय के हिसाब से आज रात 10 बजकर 30 मिनट से यह इवेंट शुरू होगाकंपनी के वर्ल्ड वाइड कॉन्फ्रेंस के दौरान iOS 13 और macOS 10.15 ऑपरेटिंग सिस्टम के अलावा कुछ डेवलपर टूल्स और अपडेट्स भी लेकर आ सकता है

अमेरिकी टेक दिग्गज कंपनी एप्पल की वर्ल्ड वाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस (WWDC)2019 की आज से शुरूआत होने वाली है। कंपनी का यह इवेंट 5 दिनों तक चलेगा। इस इवेंट के दौरान कंपनी कई बड़ी घोषणाएं कर सकती हैं। इवेंट के दौरान कंपनी के बड़े सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट्स के बारे में जानकारी दी जा सकती है। 

उम्मीद की जा रही है कि Apple अपने लेटेस्ट आईफोन ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 13 से भी पर्दा उठाएगा। भारतीय समय के हिसाब से आज रात 10 बजकर 30 मिनट से यह इवेंट शुरू होगा। वहीं, यूएस में यह इवेंट सुबह 10 बजे से शुरू हो रहा है।

Apple इवेंट को यहां देखें लाइव

इवेंट के पहले दिन यानी आज 3 जून को कंपनी के CEO टिम कुक (Tim Cook) के साथ ही कुछ और बड़े चेहरे बड़ी घोषणाएं कर सकती हैं। बता दें कि यह इवेंट सैन जोस में मकैनरी कन्वेंशन सेंटर में होने वाले इस इवेंट को आप लाइव कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट और WWDC ऐप पर देख सकते हैं। इसके अलावा जिसके पास iPhone, iPad, iPod touch या फिर Mac machine है उनको सिर्फ सफारी ब्राउजर ओपन करके Apple की साइट पर जाना होगा। यहां से आप इवेंट को लाइव देख सकते हैं।

WWDC में ये हो सकते हैं लॉन्च

कंपनी के वर्ल्ड वाइड कॉन्फ्रेंस के दौरान iOS 13 और macOS 10.15 ऑपरेटिंग सिस्टम के अलावा कुछ डेवलपर टूल्स और अपडेट्स भी लेकर आ सकता है। कंपनी के नए ऑपरेटिंग सिस्टम के बारे में पहले से ही कई जानकारियां सामने आ चुकी है। कंपनी अपने आईफोन और आईपैड में डार्क मोड फीचर को शामिल कर सकती हैं। वहीं, आईओएस 13 अपडेट में बेहतरी प्राइवेसी और पैरेंटल कंट्रोल होगा।

टॅग्स :एप्पलआईओएसआइफोन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबार1400 रुपये में बिक रहा 10 किग्रा?, आयात में रुकावट कश्मीर के सेब डीलरों के लिए वरदान साबित?

कारोबारटीसीएस से लेकर अमेज़न तक एआई के कारण मार्केट में बदलाव के बीच इन आईटी कंपनियों ने 1,00,000 से ज़्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

कारोबारफॉक्सकॉन ने भारत में महिलाओं द्वारा चलाई जा रही नई आईफोन फैक्ट्री में 30,000 नए कर्मचारियों को दी जॉब्स, जानें औसत मासिक सैलरी

कारोबारएप्पल ने नोएडा में अपना पहला स्टोर खोला, जानें कस्टमर्स के लिए ऑफर, वर्कशॉप और टाइमिंग

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की