लाइव न्यूज़ :

इस नए फीचर की मदद से वॉट्सऐप यूजर्स नहीं ले पाएंगे चैट का स्क्रीनशॉट

By रजनीश | Updated: April 17, 2019 12:11 IST

जिन यूजर्स ने फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन इनेबल नहीं किया होगा, वे ऐप पर स्क्रीनशॉट्स ले सकेंगे। यह फीचर अभी अपने शुरुआती मोड में है। जल्द ही यह बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा।

Open in App

सभी सोशल साइट्स पर यूजर्स की सिक्योरिटी बढ़ाने का लगातार दबाव है। ऐसे में वॉट्सऐप एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है जिसके बाद फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन इनेबल होने पर यूजर्स किसी भी चैट का स्क्रीनशॉट नहीं ले सकेंगे। वॉट्सऐप, फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन फीचर पर लंबे समय से काम कर रहा है। जल्द ही इसका स्टेबल अपडेट रोल आउट किया जा सकता है। एपल डिवाइस में फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन फीचर पहले से ही अवेलेबल है।

वॉट्सऐप में आने वाले अपडेट्स पर नजर रखने वाले डब्लूए बीटा इनफो (WABetaInfo) की रिपोर्ट के मुताबिक, वॉट्ऐस फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन फीचर की मदद से यूजर को स्क्रीनशॉट्स लेने से ब्लॉक किया जा सके। फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन इनेबल होने पर यूजर्स चैट का स्क्रीनशॉट नहीं ले पाएंगे।

जिन यूजर्स ने फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन इनेबल नहीं किया होगा, वे ऐप पर स्क्रीनशॉट्स ले सकेंगे। यह फीचर अभी अपने शुरुआती मोड में है। जल्द ही यह बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा।

यूजर्स का रिएक्शनकई यूजर्स का कहना है कि वाट्सऐप का यह नया फीचर किसी काम का नहीं है क्योंकि आप खुद तो स्क्रीनशॉट नहीं ले सकेंगे, लेकिन दूसरे आपके चैट का स्क्रीनशॉट ले सकते हैं। यह फीचर फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन ऑन होने पर आपको 'आपके ही चैट' के स्क्रीनशॉट लेने से रोकने में सक्षम होगा। बाकी यूजर्स जिन्होंने फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन ऑन नहीं किया, वे आपके चैट का स्क्रीनशॉट ले सकेंगे। ऐसे में दूसरे आपके चैट का स्क्रीनशॉट न ले पाएं, ऐसा कोई ऑप्शन यूजर्स को नहीं मिलता।अब सभी यूजर्स इस्तेमाल सकेंगे फेसबुक मेसेंजर का डार्क मोड फीचर, ऐसे करें स्विच ऑन

इसके अलावा डार्क मोड जैसे फीचर पर भी वॉट्सऐप काम कर रहा है। हाल ही में फेसबुक ने अपने मैसेंजर सर्विस में डार्क मोड का फीचर रोल आउट किया है। जिसका इस्तेमाल अब सभी मैसेंजर यूजर कर सकते हैं।

टॅग्स :व्हाट्सऐपसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की