लाइव न्यूज़ :

आपके प्राइवेट व्हाट्सऐप चैट को पढ़ सकता है कोई तीसरा इंसान, इस तरह रखें सुरक्षित

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: November 16, 2018 18:16 IST

मौजूदा समय में सभी स्मार्टफोन यूजर व्हाट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं। व्हाट्सऐप में आपके जरूरी प्राइवेट चैट से लेकर फोटोज तक मौजूद होती है। स्मार्टफोन यूजर के लिए फोन की सिक्योरिटी पहली प्राथमिकता होती है जिससे कोई आपके निजी जानकारियों का गलत इस्तेमाल न कर सकें। हम आपके लिए एक ऐसा ट्रिक लेकर आए हैं जिससे कोई तीसरा आपके WhatsApp चैट न पढ़ सकें।

Open in App

नई दिल्ली, 16 नवंबर: टेकनोलॉजी के दौर में साइबर सिक्योरिटी का खास तौर पर ध्यान देना जरूरी हो गया। आपकी एक लापरवाही आपके स्मार्टफोन के डेटा को किसी तीसरे इंसान तक पहुंचा सकती है जिसका वो गलत इस्तेमाल कर सकता है। आजकल किसी भी स्मार्टफोन या डिवाइस को हैक करना काफी आसान हो गया है। इसी तरह आपके स्मार्टफोन में रखे Whatsapp के चैट को भी कोई आसानी से पढ़ सकता है।

मौजूदा समय में सभी स्मार्टफोन यूजर व्हाट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं। व्हाट्सऐप में आपके जरूरी प्राइवेट चैट से लेकर फोटोज तक मौजूद होती है। स्मार्टफोन यूजर के लिए फोन की सिक्योरिटी पहली प्राथमिकता होती है जिससे कोई आपके निजी जानकारियों का गलत इस्तेमाल न कर सकें। आपके जरूरी डेटा को सुरक्षित रखने के लिए गूगल प्ले स्टोर पर कई ऐप्स मौजूद है जो आपकी डेटा की सुरक्षा का दावा करते हैं।

whatsapp

ऐसे में आपको किसी दूसरे के भरोसे न रह कर खुद ही अपनी निजी जानकारियों को सुरक्षित रखने के लिए ठोस कदम उठाना होगा। हम आपके लिए एक ऐसा ट्रिक लेकर आए हैं जिससे कोई तीसरा आपके WhatsApp चैट न पढ़ सकें।

कैसे व्हाट्सऐप के चैट को रखें सुरक्षित

1- इसके लिए आपको सबसे पहले G-Data secure नाम का ऐप डाउनलोड करना होगा। यह ऐप आपके चैट या फोटो शेयरिंग को सेफ रखने के कई ऑप्शन देता है।

2- आप चाहें तो किसी को टाइम्ड मैसेज भेज सकते हैं। इस ऐप में आप जिस टाइम को सेलेक्ट करेंगे उस टाइम पर आपका मैसेज खुद डिलीट हो जाएगा।

3- आप चाहें तो अपनी चैट को एसडी कार्ड पर चैट हिस्ट्री के रूप में सेव कर सकते हैं।

whatsapp-g-data-secure

4- चैट को सेफ रखने के लिए आप उसमें पासवर्ड भी दे सकते हैं। बता दें कि ये सभी फीचर यूजर को ऐप के फ्री वर्जन में मिलेंगे।

5- इसके अलावा अगर इस ऐप के प्रीमियम वर्जन का इस्तेमाल करते हैं तो आपके चैट के लिए ऐप में एक फिल्टर बनाया हुआ है। इससे आपके व्हाट्सऐप में आने वाले सभी इमेज या वीडियो को स्कैन किया जा सकता है।

टॅग्स :व्हाट्सऐपएंड्रॉयड ऐप्सऐपटिप्स एंड ट्रिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये कागजी एमओयू निरस्त?, एक्शन में सीएम योगी, नपेंगे कई अधिकारी

कारोबारपूछ एआई का टर्न ओवर 50 लाख का और 25000 करोड़ रुपए का एमओयू किया?, जल्दी ही नाता तोड़ेगी योगी सरकार! 

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

स्वास्थ्यकौन हैं हर्ष सिंह?, देश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने की?

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की