लाइव न्यूज़ :

Metaverse:क्या है यह मेटावर्स जिसकी पूरी दुनिया हो रही दीवानी, जानें कैसे हम बन सकते है इसका हिस्सा

By आजाद खान | Updated: January 28, 2022 12:25 IST

मेटावर्स की एआर की दुनिया में एक दूसरे के साथ वर्चुअली रूप से मिलने के लिए हमारे पास वीआर हेडसेट का होना बहुत जरूरी होगा।

Open in App
ठळक मुद्देमेटावर्स इंटरनेट के अगले चरण का विकास है।इस पर वास्तविकता को एक वर्चुअल रूप दिया जाएगा।इस वर्चुअल दुनिया में हम और हमारे दोस्तों के वर्चुअल 3D अवतार होंगे।

मेटावर्स आने वाला वह भविष्य है जिसके जरिए लोग एक जगह पर होकर दूसरी जगह भी आसाने से जुड़ सकते हैं। यह इंटरनेट की दुनिया का पूरा ढांचा ही बदल देगा। इसकी शुरुआत सबसे पहले  सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक ने की है। ऐसा माना जाता है कि आज से कुछ साल बाद दुनिया का अलग अंदाज रहेगा और दुनिया का हर व्यक्ति अलग अंदाज में अपना जीवन व्यतीत करना पसंद करेगा। फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग ने इसका एलान पिछले साल किया था। कहा जा रहा है कि यह नई दुनिया आपको रिएलिटी से जोड़ेगी और इसके जरिए आपका बिजनेस भी बढ़ेगा। मेटावर्स को लेकर लोग काफी उत्साहित है और इसमें और भी नई जीचों का आना अभी बाकी है। 

क्या है मेटावर्स और लोग क्यों हो रहे हैं इसके दीवाने

ऐसा कहा जा रहा है कि मेटावर्स की इस दुनिया में हमारे आपके और कई लोगों के वर्चुअल अवतार या कहें प्रतिरूप होंगे जिसे हमें हम 3D रूप से जुड़ पाएंगे। इस दुनिया से जुड़ने के लिए हमारे पास वीआर (Virtual Reality) हेडसेट का होना बहुत जरूरी होगा। मेटावर्स एआर, वीआर, और ब्लॉकचैन के मिलन से बनता है जिसे सोशल मीडिया की तरह ही हम अपने जीवन में ला सकते हैं। 

कैसी होगी मेटावर्स की दुनिया

मेटावर्स की दुनिया की मौजूदा इंटरनेट की दुनिया से पूरा अलग होगा। इससे आपको दूर के चीजों के भी पास में होने का एहसास होगा। हम वास्तविक दुनिया में जिस तरीके से एक दूसरे के साथ मिलते जुलते है, ठीक उसी तरीके से मेटावर्स की दुनिया में भी हम संवर्धित वास्तविकता (Augmented Reality) की मदद से आपस में मिल सकेंगे। यही नहीं इस वर्चुअल दुनिया में हम और हमारे दोस्तों के वर्चुअल 3D अवतार (Avatars) होंगे, जिनके साथ हम मेटावर्स में कुछ भी कर सकेंगे, जिसे हम वास्तविक दुनिया में कर सकते हैं। यहां हम अपने दोस्तों के साथ डिस्को में एन्जॉय कर सकेंगे, उनके साथ खेल का मजा भी उठा सकेंगे। आने वाली नए इंटरनेट की दुनिया एक अलग ही दुनिया होगी। 

किस कलाकार ने पहले किया मेटावर्स को इस्तेमाल

दलेर मेहंदी भारत के वह पहले कलाकार है जिन्होंने मेटावर्स को इस्तेमाल किया है। इससे पहले कई इंटरनेशनल गायकों ने Metaverse पर प्रोग्राम किया है लेकिन मेहंदी भारत के पहले और एकमात्र सिंगर हैं। आने वाले दिनों में और कलाकारों के इससे जुड़ने की भी उम्मीद है। 

टॅग्स :मेटाफेसबुकमार्क जकरबर्गसोशल मीडियाभारत
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की