लाइव न्यूज़ :

Vodafone ने पेश किया 20 रुपए वाला सस्ता प्लान, पूरे महीने होगी फ्री में अनलिमिटेड बातें

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: August 24, 2019 14:50 IST

टेलीकॉम कंपनी Vodafone ने बाजार में फिर से अपना 20 रुपये वाला प्लान जारी किया है। इस प्लान में यूजर्स को 28 दिनों के लिए कई सर्विसेस मिलेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देग्राहकों को 20 रुपये में पूरे महीने फुल टॉक-टाइम दिया जाएगाVodafone का यह प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आया है

टेलीकॉम कंपनियों के बीच चल रहे कॉम्पिटिशन को देखते हुए सभी ग्राहकों को लुभाने के लिए आकर्षक ऑफर पेश कर रहे हैं। इसी के तहत टेलीकॉम कंपनी Vodafone ने ग्राहकों के लिए सस्ता प्लान पेश किया है। कंपनी ने अपने 20 रुपये वाले प्लान को एक बार फिर बाजार में उतारा है।

20 रुपये में मिलेगा फुल टॉक-टाइम

कंपनी की ओर से फिर से पेश किए गए इस प्लान में इस बार फुल टॉकटाइम का बेनिफिट मिल रहा है। इसी के साथ ही यह प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आया है। यानी कि ग्राहकों को 20 रुपये में पूरे महीने फुल टॉक-टाइम दिया जाएगा।

vodafone

Vodafone के मिनिमम रीचार्ज स्कीम को पेश किए जाने के बाद कंपनी ने जानकारी दी थी कि प्रीपेड यूजर्स को अपनी सर्विस जारी रखने के लिए हर महीने कम से कम 24 रुपये या 35 रुपये का रीचार्ज कराना जरूरी है। हालांकि, अब यूजर्स इस 20 रुपये वाले प्लान को रीचार्ज करके भी अपने नंबर पर सर्विस जारी रख सकते हैं।

Vodafone के 20 रुपये प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी

यूजर्स को 20 रुपये के टॉकटाइम के साथ 28 दिनों की सर्विस वैलिडिटी बढ़ाने की सुविधा मिलेगी। एक तरह से देखा जाए तो मिनिमम रीचार्ज स्कीम की वजह से दूसरे नेटवर्क पर शिफ्ट हो रहे ग्राहकों को रोकने के लिए यह एक अच्छा कदम है। बता दें कि Vodafone का यह प्लान चुनिंदा शहर में ही जारी किया गया है।

टॅग्स :वोडाफ़ोनटेलीकॉमप्रीपेड प्लानरिचार्ज प्लान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

कारोबारVodafone Idea: ₹87,695 करोड़ बकाया, मोदी सरकार ने वोडाफोन-आइडिया को 5 साल की दी राहत, शेयर बाजार 11% गिरा

भारत….लेकिन डाटा का उपयोग कितना और कहां हो रहा है?

कारोबारमध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में सबसे आगे जियो?, 3.7 लाख से ज्यादा नए ग्राहक जुड़े

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की