लाइव न्यूज़ :

Vivo का ड्यूल कैमरा वाला स्मार्टफोन 5000 रुपये हुआ सस्ता, खरीदने के लिए है बेस्ट डील

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: January 3, 2019 17:48 IST

Vivo Nex स्मार्टफोन को पिछले साल जुलाई में लॉन्च किया था। लॉन्च के वक्त इसकी कीमत 44,990 रुपये रखी गई थी। कीमत में हुई कटौती के बाद वीवो नेक्स को अब नई कीमत के साथ 39,990 रुपये में खरीद सकते हैं। फोन को आप नई कीमत में Amazon इंडिया से खरीद सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देVivo ने Vivo Nex फोन की कीमत 5000 रुपये कम कर दी हैवीवो नेक्स को अब नई कीमत के साथ 39,990 रुपये में खरीद सकते हैंफोन को आप नई कीमत में Amazon इंडिया से खरीद सकते हैं

चीनी कंपनी वीवो नए साल पर अपने यूजर्स के लिए अच्छी खबर लेकर आया है। वीवो ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Vivo Nex की कीमत में भारी कटौती की है। बता दें कि Vivo ने इस फोन की कीमत 5000 रुपये कम कर दी है। अगर आप वीवो के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं तो यह सही मौका है। बता दें कि कंपनी ने इस स्मार्टफोन को पिछले साल जुलाई में लॉन्च किया था। लॉन्च के वक्त इसकी कीमत 44,990 रुपये रखी गई थी।

कीमत में हुई कटौती के बाद वीवो नेक्स को अब नई कीमत के साथ 39,990 रुपये में खरीद सकते हैं। फोन को आप नई कीमत में Amazon इंडिया से खरीद सकते हैं। मुंबई के नामी रिटेलर महेश टेलीकॉम ने भी निजी तौर पर इस कटौती की पुष्टि की।

Vivo Nex

Vivo Nex के स्पेसिफिकेशन

स्मार्टफोन में 6.59 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2316 पिक्सल) सुपर एमोलेड 'अल्ट्रा फुलव्यू' डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.3:9 है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है जिसकी क्लॉक स्पीड 2.8 गीगाहर्ट्ज़ है। फोन में 8 जीबी रैम दी गई है। कंपनी ने इस फोन में पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया है। ऐसा स्मार्टफोन के डिस्प्ले के चारों किनारों से बेज़ल की छुट्टी करने के लिए किया गया है। स्मार्टफोन का फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है जो एफ/2.0 अपर्चर वाला है। यह पोर्ट्रेट बोकेह, एआर स्टीकर्स और फेस ब्यूटी से लैस है। ड्यूल-सिम Vivo Nex में एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस 4.0 है।

रियर हिस्से पर वीवो नेक्स में ड्यूल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है जो एफ/1.8 अपर्चर से लैस है। सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का है जो एफ/2.4 अपर्चर वाला है। रियर कैमरा सेटअप एलईडी फिल लाइट के साथ आता है। कंपनी ने जानकारी दी है कि यह पोर्ट्रेट बोकेह, एआर स्टीकर्स, स्लो मोशन और बैकलाइट एचडीआर के साथ आता है।

Vivo Nex

जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया है, Vivo ने अपने नेक्स स्मार्टफोन का सिर्फ एक वेरिएंट मार्केट में उतारा है जो 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट नहीं है। कनेक्टिविटी फीचर में ड्यूल 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी-टाइप सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। स्मार्टफोन में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और वर्चुअल जायरोस्कोप दिया गया है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 162x77x7.98 मिलीमीटर है और वज़न 199 ग्राम। फोन इनडिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है।

टॅग्स :वीवोअमेजनस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

कारोबारअमेज़न रेवेन्यू के मामले में बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, $717 बिलियन कमाई के साथ वॉलमार्ट को पछाड़ा

कारोबारअमेजन में बड़ी छंटनी के बीच, कॉग्निजेंट 2026 में लगभग 25,000 फ्रेशर्स को हायर करेगी

कारोबारAmazon layoffs: अमेज़न अगले तीन महीनों में दूसरे राउंड में 16,000 नौकरियां करेगा खत्म, AI विस्तार योजना के बीच ई-कॉमर्स दिग्गज का यह बड़ा कदम

कारोबारआपने खराब टीवी दिया, उपभोक्ता को 35000 रिफंड करो?, उपभोक्ता आयोग ने ई-कॉमर्स विक्रेता अमेजन को दिया निर्देश

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की