लाइव न्यूज़ :

Vivo Nex भारत में आज  देगा दस्तक,  इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर व पॉप-अप सेल्फी कैमरे से है लैस

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: July 19, 2018 11:55 IST

Vivo Nex S एक प्रीमियम हैंडसेट है। यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जिसमें 91.2 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देVivo Nex S दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जिसमें 91.2 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो है मौजूदफोन के स्टैंडर्ड ईयरपीस को बदलकर स्क्रीन साउंडकास्टिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है

नई दिल्ली, 19 जुलाई: स्लाइडर कैमरे के साथ आने वाले Vivo Nex को आज भारत लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि इस स्मार्टफोन को पिछले महीने ही चीन में पेश किया गया था। चीन में इसके दो वेरिएंट को लॉन्च किया गया था। जिसमें Nex A और Nex S शामिल है। कंपनी आज नई दिल्ली में एक इवेंट का आयोजन कर रही है और इस इवेंट की शुरुआत दोपहर 12 बजे होगी। Vivo Nex स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत है इसमें दिया गया पॉप-अप सेल्फी कैमरा।

वीवो नेक्स एस एक प्रीमियम हैंडसेट है जो स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के अलावा इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आता है। यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जिसमें 91.2 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो दी गई है।

Amazon Prime Day सेल में हुआ था उपलब्ध

Amazon Prime Day सेल के दौरान वीवो नेक्स प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध रहा था। शुरुआती ग्राहकों को कंपनी की ओर से 1,000 रुपये कैशबैक और 6 महीने की अतिरिक्त वारंटी दी गई है। अमेज़न इंडिया पर गुरुवार को दोपहर 1 बजे से हर किसी के लिए इसकी प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू होने की उम्मीद है। जानकारी सामने आई है कि इस हैंडसेट की कीमत 48,990 रुपये है। Vivo ने पुष्टि की है कि इस फोन की कीमत 40,990 रुपये से 49,990 रुपये के बीच होगी। इस फोन के साथ अमेज़न डॉट कॉम की ओर से एक्सचेंज में 5,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट, बिना ब्याज वाले ईएमआई और रिलायंस जियो डेटा ऑफर दिया गया है। इसके अलावा प्री-ऑर्डर बुकिंग करने वाले ग्राहकों को एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने पर कैशबैक भी मिलेगा।

Vivo Nex S स्पेसिफिकेशन

ड्यूल सिम एंड्रॉयड वीवो नेक्स एस एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस 4.0 पर चलता है। इसमें 6.59 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2316 पिक्सल) सुपर एमोलेड पैनल है। यह 19.3:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी/ 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Vivo Nex S में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल  का। फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। बैटरी 4000 एमएएच की है।

टॅग्स :वीवोस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

कारोबारअमेरिका को स्मार्टफोन की आपूर्ति में चीन को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंचा भारत, शिपमेंट में 240 प्रतिशत की भारी वृद्धि

भारतUP: दारुल उलूम देवबंद में स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर लगाई गई रोक

टेकमेनियासवाल स्मार्टफोन का नहीं, स्मार्ट नजरिये का है !

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए