लाइव न्यूज़ :

विडियोमीट ने पहला वर्चुअल मीटिंग सॉल्यूशन का बैकस्टेज फीचर लॉन्च किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 29, 2020 22:15 IST

मेड इन इंडिया वीडियोकांफ्रेंसिंग एप्लिकेशन, विडियो मीट अपने एप्लिकेशन में 'बैकस्टेज' सुविधा शुरू कर रहा है। विडियो मीट में यह फीचर इंटीग्रेशन इसे एकमात्र वर्चुअल मीटिंग एप्लिकेशन बनाएगा जिसमें बैकस्टेज प्लेटफॉर्म की सुविधा होगी।

Open in App
ठळक मुद्देमेड इन इंडिया वीडियोकांफ्रेंसिंग एप्लिकेशन, विडियो मीट अपने एप्लिकेशन में 'बैकस्टेज' सुविधा शुरू कर रहा है।विडियो मीट में यह फीचर इंटीग्रेशन इसे एकमात्र वर्चुअल मीटिंग एप्लिकेशन बनाएगा जिसमें बैकस्टेज प्लेटफॉर्म की सुविधा होगी।

मेड इन इंडिया वीडियोकांफ्रेंसिंग एप्लिकेशन, विडियो मीट अपने एप्लिकेशन में 'बैकस्टेज' सुविधा शुरू कर रहा है। विडियो मीट में यह फीचर इंटीग्रेशन इसे एकमात्र वर्चुअल मीटिंग एप्लिकेशन बनाएगा जिसमें बैकस्टेज प्लेटफॉर्म की सुविधा होगी। जो उपयोगकर्ताओं को मीटिंग में प्रवेश करने से पहले एक सुरक्षित मोड में प्रतीक्षा करने की अनुमति देगा। और वर्चुअल मीटिंग तक पहुंचने से पहले प्रतिभागियों को उनके प्रतीक्षा समय के बारे में अवगत कराएगा। जब तक होस्ट का अकाउंट वैध है अब तक इस फीचर का उपयोग कर सकता है। मेजबान अपने स्वयं के ब्रांडिंग के अनुसार अपने मंच को कस्टमाइज्ड कर सकते हैं। यह सुविधा कॉरपोरेट के लिए पर्सनल इंटरव्यू , स्कूल और कॉलेज के छात्रों के लिए विवा सत्र, और एक-दूसरे से संपर्क करने आदि में इसकी सबसे अधिक उपयोगिता पाएगी।

इसका उपयोग तब है जब आपका कोई इवेंट चल रहा है और उसमें एक-एक करके लोगों को बोलने की और उन्हें अपने ऑडियो / वीडियो सेटअप प्रोटोकॉल के लिए जांचने की आवश्यकता है और उन्हें वर्चुअल एनवायरमेंट के लिए आरामदायक बनाना है। इस सुविधा के प्रभाव और उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताते हुए,  वीडियोमीट एप के संस्थापक डॉ अजय डेटा ने कहा, “हमारी टीम ने प्रतिभागियों की बैकस्टेज सुविधा, डेटा और क्रेडेंशियल्स से जुड़ी सभी गोपनीयता और सुरक्षा चिंताओं का ध्यान रखा है। यह मंच पर पैनलिस्ट और स्पीकर लाने  की प्रक्रिया को बहुत आसान बनाता है और अत्यंत राजा जनक अनुभव प्रदान करता है। ”

विडिओ मीट में फ्री मॉडल के तहत कई इंटरेक्टिव फीचर्स उपलब्ध है। उनमें से एक  प्ले बैक फीचर है, जो प्रतिभागियों को पहले से रिकॉर्ड किए गए सत्रों और बैठकों को देखने की अनुमति देता है। यह होस्ट को सुचारू कम्युनिकेशन के लिए पूरे प्लेबैक का प्रबंधन और शेड्यूल करने में सक्षम बनाता है। होस्ट के पास दर्शकों की सूची तक पहुंच और प्रतिभागियों के रजिस्ट्रेशन की सुविधा जैसे कुछ अतिरिक्त फायदे भी हैं। उपयोगकर्ता के अनुकूल सुविधाओं जैसे  बैकग्राउंड कस्टमाइजेशन , लाइव यू ट्यूब स्ट्रीमिंग,  वेटिंग रूम, मल्टी-डेफिनिशन व्यू, मल्टीपल मीटिंग मोड, मल्टीपल मीटिंग मोड, मल्टीपल ऑडियो सपोर्ट, और इवेंट प्लेटफॉर्म की रिप्लिका यानी वी नाउ उपलब्ध है।

इसके अलावा विडिओ मीट की मूल कंपनी - विडिओ मीट पीवीटी  लिमिटेड, जिसका मुख्यालय जयपुर में है, का नेतृत्व आईटी विशेषज्ञ डॉ अजय डेटा द्वारा किया जाता है। वहीं जब इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने एक होमग्रोन विकल्प के साथ ज़ूम, गूगल मीट आदि जैसे विदेशी ऐप्स को बदलने के लिए इंडिया मेड इन इंडिया वीडियोकांफ्रेंसिंग चैलेंज ’का आयोजन किया तो इस एप्लीकेशन अवधारणा बनी। विडिओ मीट ने हाल ही में वर्ल्ड इनोवेशन डे के समर्थन में राजस्थान इनोवेशन लीडरशिप अवार्ड, 2020 का पुरस्कार प्राप्त किया।

टॅग्स :टेक्नोऐप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये कागजी एमओयू निरस्त?, एक्शन में सीएम योगी, नपेंगे कई अधिकारी

कारोबारपूछ एआई का टर्न ओवर 50 लाख का और 25000 करोड़ रुपए का एमओयू किया?, जल्दी ही नाता तोड़ेगी योगी सरकार! 

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

स्वास्थ्यकौन हैं हर्ष सिंह?, देश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने की?

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की