लाइव न्यूज़ :

Amazon Moto Fest : 10000 रुपये से भी कम कीमत पर मिल रहे मोटोरोला के ये लेटेस्ट स्मार्टफोन्स

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: February 13, 2018 14:34 IST

दो दिन चलने वाले अमेजन पर मोटो फेस्ट में आप मोटो के स्मार्टफोन्स को कम कीमत में खरीद सकते हैं।

Open in App

आप में से कई लोग वैलेंटाइन डे के मौके पर नया मोबाइल फोन खरीदने के बारे में सोच रहे होंगे। आप अपने खास दोस्त के लिए कोई खास स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो यह एक बेहतर मौका है। दरअसल, अमेजन पर मोटोरोला के स्मार्टफोन्स पर भारी छूट मिलने वाला है। बता दें कि 13 से 15 फरवरी के बीच चलने वाले अमेजन पर मोटो फेस्ट में आप मोटो के चुनिंदा स्मार्टफोन्स को कम कीमत में खरीद सकते हैं।

इस फेस्ट में मोटो के सीरीज वाले Moto G5s Plus, Moto G5 Plus और Moto G5 स्मार्टफोन पर शानदार ऑफर दिया जाएगा।

Moto G5s Plus

मोटो जी5एस प्लस की अगर बात करें तो अमेजन फेस्ट में 13,999 में यह फोन उपलब्ध कराया जाएगा। जबकि इस फोन की असली कीमत 14,000 रुपये हैं। अगर आपको इस फोन को एक्सचेंज ऑफर में लेना हैं तो 2,000 रुपए तक का डिस्काउंट ऑफर मिलेगा।

इसमें 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी गई है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 दिया गया है। इस फोन में 4GB की रैम के साथ 64GB की इंटरनल मैमोरी दी गई है,जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से 128GB तक बढ़ाया जा सकता है। अगर फोन में कैमरे कि बात करें तो मोटो जी5एस प्लस में ड्यूल एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे दिए गए हैं। 

Moto G5s

इस फोन की कीमत 13,999 रुपये हैं, लेकिन सेल में इसको 11,999 में खरीदा जा सकता है। इस पर भी ग्राहकों को 2000 का एक्स्ट्रा एक्सचेंज ऑफर दिया जाएगा।

इसमें 5.2 इंच फुल एचडी डिस्प्ले दी गई है। इसमें 4GB की रैम के साथ 32GB की इंटरनल मैमोरी दी गई है। अगर फोन में कैमरे कि बात करे तो 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें पावर बैकअप के लिए 3,000mAH की बैटरी दी गई है।

Moto G5

अगर आप बजट स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए बेहतर विकल्प है। इस स्मार्टफोन को 8,499 रुपये में खरीद सकते हैं।

इस फोन के फीचर्स की बात की जाए तो इसमें 5 इंच की डिस्प्ले दी गई है। फोन के इंटरनल मेमोरी पर गौर करें तो स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड से 128GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 2,800mAh की बैटरी दी गई है। इसमें 3GB की रैम के साथ 16GB की इंटरनल मैमोरी दी गई है।

टॅग्स :मोटोरोलाअमेजनसेलऑफरमोबाइलस्मार्टफोनस्मार्टफोन स्पेसिफिकेशंसइंडियाटेक न्यूज़टेक्नोलॉजी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की