लाइव न्यूज़ :

Google ने समाचार कारोबार से 2018 में कमाए 4.7 अरब डॉलर, रिपोर्ट में आया सामने

By भाषा | Updated: June 10, 2019 13:53 IST

न्यूज मीडिया अलायंस (एनएमए) की सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आयी है। एनएमए अमेरिका के 2,000 से भी ज्यादा अखबारों का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था है। गूगल के कारोबार में समाचारों का अहम योगदान है।

Open in App

गूगल ने पिछले साल पत्रकारों के काम से 4.7 अरब डॉलर की कमाई की। यह कमाई उसने गूगल न्यूज या सर्च के माध्यम से की है। यह मीडिया घरानों की ऑनलाइन विज्ञापन से होने वाली कमाई में भारी कटौती है जो उनकी आय का एक प्रमुख स्रोत है। इसके चलते कई मीडिया घरानों का परिचालन सीमित हुआ या वे बंद हो गए।

न्यूज मीडिया अलायंस (एनएमए) की सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आयी है। एनएमए अमेरिका के 2,000 से भी ज्यादा अखबारों का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था है। गूगल के कारोबार में समाचारों का खास योगदान है।

न्यूयॉर्क टाइम्स ने एनएमए के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी डेविड शेवर्न के हवाले से कहा कि जिन पत्रकारों ने यह कंटेट (लेख एवं वीडियो) तैयार किया उन्हें इस 4.7 अरब डॉलर का कुछ हिस्सा मिलना चाहिए। रिपोर्ट में कहा गया है कि गूगल ने अपने सर्च और गूगल न्यूज के माध्यम से 2018 में अखबारों और प्रकाशकों के काम से यह कमाई की है।

एनएमए ने सावधान किया कि इस अनुमान में गूगल की उस आय का मूल्य नहीं जोड़ा गया है जो उसे किसी यूजर्स के किसी एक लेख को पसंद करने या क्लिक करने से हर बार जुटाए जाने वाले निजी जानकारी से होती है।

टॅग्स :गूगल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए