लाइव न्यूज़ :

Twitter से हटेगा ये खास फीचर्स, यूजर्स नहीं कर पाएंगे अब ये काम

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: October 30, 2018 13:24 IST

Twitter Social Networking Site Is Planning To remove like button: Twitter की साइट पर साल 2015 को लाइक बटन फीचर को लॉन्च किया गया था। इस फीचर के जरिए लोग किसी बारे में किए गए ट्वीट पर अपना समर्थन देने के लिए करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसाल 2015 में ट्वीटर पर आया था लाइक बटनTwitter के सीईओ को नहीं पसंद हार्ट साइज वाला लाइक फीचरखबर सामने आते ही यूजर्श कर रहे हैं विरोध

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर: माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर अपने ऐप में से एक खास फीचर को रिमूव करने की तैयारी कर रही है। कंपनी जल्द ही अपने 'लाइक' बटन को साइट से हटा सकती है। बता दें कि Twitter की साइट पर साल 2015 को लाइक बटन फीचर को लॉन्च किया गया था। इस फीचर के जरिए लोग किसी बारे में किए गए ट्वीट पर अपना समर्थन देने के लिए करते हैं। यह समर्थन यूजर्स लाइक बटन का इस्तेमाल करते हैं।

Twitter के सीईओ को नहीं पसंद 'लाइक' बटन

Twitter के सीईओ जैक डॉर्सी ने पिछले हफ्ते हुए एक इवेंट में कहा कि वह इस हार्ट के आकार वाले बटन को कुछ खास पसंद नहीं करते और जल्द ही इसे साइट से हटा दिया जाएगा। यह खबर सामने आने के बाद से यूजर्स इस बात का विरोध कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि यह लाइक बटन उन्हें लोगों को सपॉर्ट करने में मदद करता है। अगर ऐसा होता है तो Twitter पर सिर्फ रीट्वीट और बहस ही कम्युनिकेशन का मुख्य जरिया बचेगा।

यूजर्स कर रहें विरोध

हालांकि ट्विटर ने इस बात पर सफाई देते हुए कहा है कि फिलहाल 'लाइक' बटन को हटाने पर सिर्फ विचार किया जा रहा है। अभी तक इस बात पर कोई अधिकारिक फैसला नहीं लिया गया है। ट्विटर के वाइस प्रेजिडेंट ब्रैंडन बॉरमैन ने भी कहा कि लाइक बटन को हटाने में अभी काफी समय है।

टॅग्स :ट्विटरसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की