लाइव न्यूज़ :

Elon Musk को सता रहा जान का खतरा, ट्वीट कर दी जानकारी, जताया 'संदिग्ध परिस्थितियों में मौत' का शक

By आजाद खान | Updated: May 9, 2022 10:27 IST

Elon Musk News: जानकारी के मुताबिक, दुनिया के सबसे अमीर आदमी के लिए ऐसी अटकले लगाई जा रही है कि उन्हें रूस से धमकियां मिल रही है।

Open in App
ठळक मुद्देएलन मस्क ने अपने एक नए ट्वीट में 'संदिग्ध हालातों में मौत' की बात की है। मीडियो खबरों के मुताबिक, एलन मस्क को रूस से धमकी मिलने की अटकले सामने आ रही है। इस पर लोगों की खूब प्रतिक्रिया सामने आ रही है।

Elon Musk News: हाल ही ट्विटर को खरीदने के बाद फिर से चर्चा में घिरे दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क ने अपने एक नए ट्वीट में 'संदिग्ध हालातों में मौत' की बात की है। उनके इस ट्वीट का सीधा मतलब तो अभी तक नहीं निकल पाया है, लेकिन उनके ट्वीट के आधार पर ऐसी अटकले लगाई जा रही है कि उन्हें यूक्रेन की मदद करने के लिए रूस से धमकियों का सामना करना पड़ रहा है। उनके इस ट्वीट पर लोग खूब प्रतिक्रिया भी दे रहे है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि आप नहीं मरेंगे, दुनिया को आपके सुधार की जरूरत है। 

एलन मस्क ने क्या ट्वीट किया

एलन मस्क ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, 'अगर रहस्यमय परिस्थितियों में मेरी मौत होती है तो यह काफी हद तक nice knowin ya होगा।' उनके इस ट्वीट को सीधे तौर पर समझना मुश्किल है, ऐसे में उन्होंने Nice Knowin Ya गाने का जिक्र करते हुए 'संदिग्ध हालातों में मौत' की बात कही है। आपको बता दें कि मस्क को अपने मौत के बारे में तब बोलते हुए देखा गया है जब उन्होंने पिछले ही हफ्ते ट्विटर को खरीदा है। 

यूक्रेन की मदद के लिए मस्क को मिल रही है रूस से धमकी- मीडिया रिपोर्ट

मीडिया रिपोर्ट के हवाले से यह खबर सामने आ रही है कि एलन मस्क को यूक्रेन की मदद के लिए रूस से धमकी मिल रही है। दरअसल, सोमवार को एलन मस्क ने एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें ऐसा लगता है कि यह एक रूसी अधिकारी से बातचीत का पोस्ट है। 

उस पोस्ट में अधिकारी द्वारा यह कहा जा रहा है कि वह यूक्रेन में फासीवादी ताकतों को सैन्य संचार उपकरणों के साथ आपूर्ति में शामिल है और इसके लिए एलन आपको एक वयस्क की तरह जवाबदेह ठहराया जाएगा। पोस्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि उपकरण यूक्रेन में अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन द्वारा वितरित किए गए थे। ऐसे में यह अटकले लगाई जा रही है कि एलन मस्क को रूस और यूक्रेन के जंग में यूक्रेन की मदद करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है।  

टॅग्स :एलन मस्कट्विटररूसयूक्रेन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की