लाइव न्यूज़ :

Truecaller एंड्रॉयड ऐप में आया नया फीचर, Google Drive से कॉन्टैक्ट और कॉल हिस्ट्री होंगे रीस्टोर

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: January 16, 2018 13:10 IST

यूजर को गूगल ड्राइव सेटिंग में जाकर कुछ बदलाव करने होंगे जिसके बाद यूजर्स इस सुविधा का लाभ उठा पाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देट्रूकॉलर बैकअप ऑप्शन से यूजर को अपना स्मार्टफोन बदलने, नया सिम कार्ड पाने या हैंडसेट रीसेट करने व ऐप दोबारा इंस्टॉल करने के दौरान मदद मिलेगीयूजर्स बैकअप की फ्रिक्वेंसी को भी बदल सकते हैं, जिसमें डेली, वीकली, मंथली और ऑन डिमांड शामिल है।

फोन करने वालों के नाम और लोकेशन बताने वाले ऐप Truecaller ने अपने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए सोमवार (15 जनवरी) को एक नया फीचर 'बैकअप फॉर एंड्रॉयड' लॉन्च किया। इस फीचर की मदद से यूजर बैकअप और कॉन्टेक्ट, कॉल हिस्ट्री, ब्लॉक लिस्ट को रीस्टोर कर सकते हैं। इसके लिए यूजर को गूगल ड्राइव सेटिंग में जाकर कुछ बदलाव करने होंगे जिसके बाद यूजर्स इस सुविधा का लाभ उठा पाएंगे।

कंपनी ने जानकारी दी है कि ट्रूकॉलर बैकअप ऑप्शन से यूजर को अपना स्मार्टफोन बदलने, नया सिम कार्ड पाने या हैंडसेट रीसेट करने व ऐप दोबारा इंस्टॉल करने के दौरान मदद मिलेगी। हालांकि यह फीचर अभी तक उपलब्ध नहीं कराया गया है।

कंपनी का कहना है, ''सिर्फ एक बटन पर क्लिक करने से, ट्रूकॉलर आपके सभी कॉन्टेक्ट, कॉल हिस्ट्री, कॉल लॉग, ब्लॉक लिस्ट को किसी फाइल की सेटिंग प्रीफरेंस में जाकर गूगल ड्राइव पर स्टोर किया जा सकेगा।''

फिलहाल बैकअप फाइल केवल गूगल ड्राइव के यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं, लेकिन भविष्य में अन्य बैकअप स्टोरेज तक भी इसका विस्तार किया जाएगा। जो यूजर गूगल ड्राइव का इस्तेमाल नहीं करते, उन्हे ऐप के अपडेट के करने पर ड्राइव अकाउंट बनाने के लिए कहा जाएगा। ऐप के अपडेट के बाद यूजर को बैकअप का सेटअप करना होगा। यूजर्स बैकअप की फ्रिक्वेंसी को भी बदल सकते हैं, जिसमें डेली, वीकली, मंथली और ऑन डिमांड शामिल है।

इसके साथ एक और फीचर 'ट्रूकॉलर कांटैक्ट्स' दिया गया है, जो यूजर्स को उन कॉन्टैक्ट्स को सर्च करने की सुविधा देता है। इस फीचर से यूजर उन फोन नंबर को सर्च कर सकते हैं जिन्हें उन्होंने सेव नहीं किया है लेकिन उस नंबर पर बात हुई है।

टॅग्स :एंड्रॉयड ऐप्सगूगलस्मार्टफोनटेक न्यूज़टेक्नोलॉजी
Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियाVivo ने कई खास ऑफर्स के साथ भारत में लॉन्च किया अपना पहला ऑनलाइन स्टोर

टेकमेनियाकार्बन ने 6999 रुपये में लॉन्च किया Titanium Frames S7 4G Volte स्मार्टफोन

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की