लाइव न्यूज़ :

Tik Tok और Helo को मोदी सरकार का नोटिस, इन 21 सवालों का मांगा जवाब

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 19, 2019 14:16 IST

सूत्रों ने बताया कि मंत्रालय ने टिकटॉक और हेलो से 'राष्ट्र विरोधी गतिविधियों का केंद्र' बनने के आरोपों पर जवाब मांगा है. साथ ही भारतीय उपयोक्ताओं का डाटा मौजूदा समय में और बाद में भी किसी विदेशी सरकार या तीसरे पक्ष या निजी इकाई को हस्तांतरित नहीं करने का आश्वासन देने के लिए कहा है.

Open in App

वीडियो सोशल मीडिया मंच टिकटॉक और हेलो को सरकार ने नोटिस भेजकर 21 सवालों के जवाब मांगे हैं. साथ ही इनका जवाब नहीं देने की स्थिति में प्रतिबंध का सामना करने की चेतावनी दी है. हालांकि, टिकटॉक ने कहा है कि वह सरकार के साथ सहयोग करने को प्रतिबद्ध है.

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने यह कार्रवाई राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े स्वदेशी जागरण मंच की ओर से प्रधानमंत्री को भेजी गई एक शिकायत पर की है. इस शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इन मंचों का उपयोग राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में हो रहा है.

सूत्रों ने बताया कि मंत्रालय ने टिकटॉक और हेलो से 'राष्ट्र विरोधी गतिविधियों का केंद्र' बनने के आरोपों पर जवाब मांगा है. साथ ही भारतीय उपयोक्ताओं का डाटा मौजूदा समय में और बाद में भी किसी विदेशी सरकार या तीसरे पक्ष या निजी इकाई को हस्तांतरित नहीं करने का आश्वासन देने के लिए कहा है.

इसके अलावा मंत्रालय ने दोनों मंचों से भारतीय कानूनों का पालन करने और फर्जी खबर की जांच के लिए पहल शुरू करने पर भी जवाब मांगा है. इस संबंध में टिकटॉक एवं हेलो ने एक संयुक्त बयान में कहा, ''हम भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था द्वारा हमें मिले अपार सहयोग के लिए आभारी हैं.

भारत सबसे मजबूत बाजारों में से एक है. भारत के लिए हमारी प्रतिबद्धता के अनुरूप हम अगले तीन सालों में भारत में एक अरब डॉलर का निवेश कर रहे हैं. भारत में हमारी सफलता हमारे स्थानीय समुदाय के सहयोग के बिना संभव नहीं होगी. हम इस समुदाय की जिम्मेदारियों को गंभीरता से लेते हैं और अपने दायित्वों को पूरा करने के लिए सरकार के साथ पूरा सहयोग करने के इस अवसर का स्वागत करते हैं.'' 

टॅग्स :टिक टॉकमोदी सरकारसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की