लाइव न्यूज़ :

WhatsApp के ये अपकमिंग फीचर्स उड़ा देंगे आपके होश, खुद ही डिलीट हो जाएंगे ऐसे मैसेज!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 7, 2019 11:29 IST

WhatsApp Upcoming Features Update: वाट्सएप के ये अपकमिंग फीचर्स आपका चैटिंग एक्सपीरियंस पूरी तरह से बदल कर रख देंगे। जानें डिसअपियरिंग मैसेज, बूमरंग, हाइड म्यूट स्टेटस, फिंगर प्रिंट अनलॉक और डार्क मोड के बारे में...

Open in App
ठळक मुद्देनए फीचर के जरिए एक तय सीमा के बाद आपका संदेश खुद ब खुद डिलीट हो जाएगा।इंस्टाग्राम की तरह वाट्सएप भी बूमरंग फीचर को पेश करने की तैयारी कर रहा है।

वाट्सएप अपने एंड्रॉयड और आईओएस ऐप्स में लगातार नए फीचर्स पेश करता है। नए फीचर्स लॉन्च करने से पहले उसे बैक-एंड और बीटा वर्जन में टेस्ट किया जाता है। ऐसे ही कुछ फीचर्स के टेस्ट किए जा रहें जो आपका चैटिंग एक्सपीरियंस पूरी तरह से बदल कर रख देंगे। आइए हम आपको वाट्सएप के कुछ ऐसी ही अपकमिंग फीचर्स के बारे में बताते हैं...

डिसअपियरिंग मैसेज (Disappearing messages)

वाट्सएप का लेटेस्ट फीचर खुद से मैसेज डिलीट होने का है। इस फीचर के जरिए एक तय सीमा के बाद आपका संदेश खुद ब खुद डिलीट हो जाएगा। डिसअपरियंग मैसेज का यह फीचर ग्रुप चैट पर काम करेगा। इसकी अवधि 5 सेकेंट से एक घंटे के बीच होगी। स्नैपचैट और अन्य इनस्टेंट मेजेंसिंग प्लैटफॉर्म पर यह फीचर पहले से उपलब्ध है। 

बूमरंग (Boomerang)

इंस्टाग्राम की तरह वाट्सएप भी बूमरंग फीचर को पेश करने की तैयारी कर रहा है। इसके जरिए यूजर्स वाट्सएप में ही बूमरंग बना सकेंगे। यह ठीक उसी तरह काम करेगा जिस तरह वाट्सएप यूजर फिलहाल जीआईएफ बनाते हैं।

हाइड म्यूट स्टेटस (Hide Mute Status)

फिलहाल वाट्सएप में जिसका स्टेटस आप नहीं देखना चाहते उसे म्यूट करने की सुविधा है। लेकिन इससे एक कदम और आगे जाते हुए जल्द वाट्सएप इन म्यूट स्टेटस को हाइड करने की भी सुविधा देगा। यूजर्स मन बदलने पर इन अपडेट्स को 'शो' पर क्लिक कर फिर से देख सकेंगे।

फिंगर प्रिंट अनलॉक (Finger print Unlock)

फिंगर प्रिंट अनलॉक के जरिए वाट्सएप यूजर्स अपने ऐप को फिंगर प्रिंट के जरिए खोल सकेंगे। आई-फोन यूजर्स के पास ये सेवा पहले से उपलब्ध है।

डार्क मोड (Dark Mode)

डार्क मोड से यूजर्स वॉट्सऐप की वाइट कलर थीम को बदल सकेंगे। जल्द यह फीचर्स भी सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा।

टॅग्स :व्हाट्सऐप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

भारतRepublic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर दोस्तों और अपनों को भेजें देशभक्ति के ये मैसेज, बेस्ट कलेक्शन यहां

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए

कारोबारSIM Binding Rules: अब बिना सिम के नहीं चलेंगे व्हाट्सएप व अन्य मैसेजिंग ऐप, दूरसंचार विभाग ने सख्त किए नियम

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की