लाइव न्यूज़ :

स्मार्टफोन यूजर्स इन 8 खतरनाक ऐप से रहें सावधान, आसानी से चुरा सकते हैं आपके बैंक डिटेल

By अनुराग आनंद | Updated: March 11, 2021 12:33 IST

गूगल प्ले स्टोर पर आठ 'खतरनाक' ऐप पाए गए हैं जो आपके बैंक खाते को आसानी से खाली कर सकते हैं और यहां तक ​​कि टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन होने के बाद भी ये ऐप आपके बैंक डिटेल चुरा सकते हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देरिसर्च में पाया गया कि कुछ खतरनाक वायरस हैं, जिसे 'क्लैस्ट 82' नाम से डब किया गया है। ये वायरस तेजी से इस समय आठ ऐप के जरिए फैल रहा है, जो बैंक डिटेल समेत दूसरे महत्वपूर्ण डेटा को चुरा सकता है।

नई दिल्ली: एक्सपर्ट ने मंगलवार को एंड्रॉइड स्मार्टफोन डिवाइस के यूजर्स के लिए एक गंभीर चेतावनी जारी की है। रिसर्चर ने कहा कि Google Play Store पर आठ 'खतरनाक' ऐप पाए गए हैं, जो आपके बैंक खाते को खाली कर सकता है।

डीएनए इंडिया के मुताबिक, एक्सपर्ट का कहना है कि टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन सेटिंग होने के बाद भी ये ऐप आसानी से बैंक डिटेल समेत दूसरे महत्वपूर्ण डेटा की चोरी कर लेते हैं। ऐसे में शोधकर्ताओं ने कहा कि यदि इन 8 में से कोई भी ऐप आपके फोन में है, तो आपको उसे तुरंत फोन से हटा दें। 

रिसर्च में पाया गया कि कुछ खतरनाक वायरस हैं, जिसे 'क्लैस्ट 82' नाम से डब किया गया है। ये वायरस तेजी से इस समय आठ ऐप के जरिए फैल रहा है। एक्सपर्ट का मानना है कि हैकरों द्वारा ये खतरनाक वायरस आम लोगों के फोन से बैंक समेत दूसरे वित्तीय डिटेल को चुराने के लिए तैयार किया गया है। बता दें कि यह वायरस इतना अधिक खतरनाक था कि यह Google Play Protect द्वारा पकड़े जाने से बचने में भी सक्षम था।

यह ऐप स्मार्टफोन में मौजूद फाइनेंशियल डेटा को चुराने का मौका हैकर को देता है-

एक्सपर्ट ने रिसर्च में जिन 8 ऐप का पता किया है, ये ऐप हैकर को दूर बैठकर आपके स्मार्टफोन में मौजूद फाइनेंशियल डेटा को चुराने का मौका प्रदान करता है। साथ में, ये वायरस आपके बैंकिंग ऐप्स को हाईजैक कर सकते हैं, यहां तक ​​कि टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) कोड भी रोक सकते हैं।

इन ऐप व वायरस की मदद से हैकर आपके स्मार्टफोन को यहां तक कंट्रोल कर सकते हैं कि वह दूर बैठकर भी आपके फोन में नए ऐप इंस्टाल कर सकते हैं। यही नहीं वह फोन के सभी ऐप का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। 

जानें ऐसे खतरनाक 8 ऐप कौन से हैं-

1. Cake VPN (com.lazycoder.cakevpns)

2. Pacific VPN (com.protectvpn.freeapp)

3. eVPN (com.abcd.evpnfree)

4. BeatPlayer (com.crrl.beatplayers)

5. QR/Barcode Scanner MAX (com.bezrukd.qrcodebarcode)

6. Music Player (com.revosleap.samplemusicplayers)

7. tooltipnatorlibrary (com.mistergrizzlys.docscanpro)

8. QRecorder (com.record.callvoicerecorder 

टॅग्स :ऐपप्लेस्टोरगूगलस्मार्टफोनएंड्रॉयड
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबारबेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये कागजी एमओयू निरस्त?, एक्शन में सीएम योगी, नपेंगे कई अधिकारी

कारोबारपूछ एआई का टर्न ओवर 50 लाख का और 25000 करोड़ रुपए का एमओयू किया?, जल्दी ही नाता तोड़ेगी योगी सरकार! 

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

स्वास्थ्यकौन हैं हर्ष सिंह?, देश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने की?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की