लाइव न्यूज़ :

खाना पहुंचाने वाली कंपनी स्विगी अब किराना सामान भी करेगी डिलिवरी, 125 शहरों को मिलेगा फायदा

By भाषा | Updated: April 13, 2020 17:16 IST

स्विगी के मुख्य परिचालन अधिकारी विवेक सुंदर ने कहा, ‘‘किराना और अनिवार्य वस्तुओं की आपूर्ति हमारी दीर्घकालिक रणनीति का पहले से हिस्सा था। अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए हमने इस थोड़ा तेजी से लागू किया है।’’

Open in App
ठळक मुद्देकंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने हिंदुस्तान यूनिलीवर, प्रॉक्टर एंड गैम्बल, गोदरेज, डाबर, मैरिको, विशाल मेगा मार्ट, सिप्ला जैसे ब्रांड के साथ साझेदारी की है।इसके अलावा उसने कई शहरों में वहां के विशेष स्टोरों के साथ भी गठजोड़ किया है। ताकि ग्राहकों को घर तक अनिवार्य वस्तुओं की आपूर्ति हो सके।

खाने की ऑनलाइन डिलिवरी करने वाली स्विगी ने किराना और अनिवार्य वस्तुओं की घर-घर आपूर्ति की सेवा को 125 से ज्यादा शहरों तक बढ़ा दिया है। कंपनी ने सोमवार को कहा कि इसके अलावा उसने कई राष्ट्रीय ब्रांड और खुदरा कंपनियों के साथ साझेदारी भी की है।कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने हिंदुस्तान यूनिलीवर, प्रॉक्टर एंड गैम्बल, गोदरेज, डाबर, मैरिको, विशाल मेगा मार्ट, सिप्ला जैसे ब्रांड के साथ साझेदारी की है। इसके अलावा उसने कई शहरों में वहां के विशेष स्टोरों के साथ भी गठजोड़ किया है। ताकि ग्राहकों को घर तक अनिवार्य वस्तुओं की आपूर्ति हो सके।स्विगी के मुख्य परिचालन अधिकारी विवेक सुंदर ने कहा, ‘‘किराना और अनिवार्य वस्तुओं की आपूर्ति हमारी दीर्घकालिक रणनीति का पहले से हिस्सा था। अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए हमने इस थोड़ा तेजी से लागू किया है।’’उन्होंने कहा कि गली-मोहल्लों तक अनिवार्य वस्तुओं की आपूर्ति से कंपनी के ग्राहकों को आसानी होगी। साथ ही कोरोना वायरस संकट जैसे चुनौतीपूर्ण समय में उसके डिलिवरी करने वाले सहयोगियों को अतिरिक्त आय भी होगी।सुंदर ने कहा कि वह इस स्तर पर काम करना जारी रखेंगे। कंपनी का लक्ष्य लॉकडाउन (सार्वजनिक पाबंदी) की स्थिति के दौरान लोगों को घरों में रहने के लिए प्रोत्साहित करना और उन तक अनिवार्य वस्तुओं की आपूर्ति करना है।

टॅग्स :फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

भारतJammu-Kashmir: ईद के आते ही कश्‍मीर में मीट की कीमतों में उछाल से नाराजगी

स्वास्थ्यक्या हृदय शल्य चिकित्सा कराने वाले मरीज 10 से 12 सप्ताह में तैराकी, साइकिल चलाना और मैराथन दौड़ सकते हैं?, जानें कार्डियोथोरेसिक सर्जन ने क्या कहा?

कारोबारएलपीजी सिलेंडर को कहें अलविदा, इन 5 गैजेट्स से आसान बनाएं अपनी कुकिंग; मिनटों में तैयार होगा खाना

भारतJammu-Kashmir: रमजान के महीने में कश्मीर में बढ़ी बेकरी आइटम की डिमांड, बेकर्स ने आटे की बढ़ती कीमतों पर जताई चिंता

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की