लाइव न्यूज़ :

स्प्रिंग सीजन गूगल डूडल: गूगल ने आज बनाया ये खास डूडल, जानें इसके बारे में सबकुछ

By अनुराग आनंद | Updated: March 19, 2020 08:23 IST

गूगल यह डूडल वसंत के पहले दिन के मौके पर बनाता है। लेकिन आप जानते हैं इस दिन की एक और खासियत यह है कि आज दिन व रात दोनों बराबर समय के होते हैं। इसका अर्थ यह हुआ है कि 12 घंटे का दिन होगा और 12 घंटे की ही रात होती है।

Open in App
ठळक मुद्देसाल में एक बार ऐसा मौका आता है जब पृथ्वी सूर्य की तरफ झुकी रहती है, इसके अलावा एक बार पृथ्वी सूर्य से दूर झुकी रहती है। साल में दो बार ऐसे भी मौके आते हैं जब पृथ्वी का झुकाव किसी भी तरफ नहीं होता, अर्थात पृथ्वी सूर्य के प्रति एकदम सीधी रहती है।

गूगल पर्व त्योहारों, राष्ट्रीय उत्सवों व अन्य मामले में खास तरह का डूडल बनाता रहा है। यही वजह है कि इस बार गूगल ने स्प्रिंग सीजन गूगल डूडल आज बनाया है। इस डूडल को देखकर लोग यह सोच रहे होंगे कि आखिर किस वजह से यह बनाया गया है। ऐसे में आइये जानते हैं कि स्प्रिंग सीजन गूगल डूडल क्या है और आज इसे क्यों बनाया गया है। 

बता दें कि गूगल यह डूडल वसंत के पहले दिन के मौके पर बनाता है। लेकिन आप जानते हैं इस दिन की एक और खासियत यह है कि आज दिन व रात दोनों बराबर समय के होते हैं। इसका अर्थ यह हुआ है कि 12 घंटे का दिन होगा और 12 घंटे की ही रात होती है। हम में से कई लोग यह सोचते हैं कि यह तो रोज की बात है, लेकिन ऐसा नहीं है। दरअसल, कुछ मीनट या घंटे का अंतर हर रोज होता ही है। यह सुर्योदय व सुर्यास्त के समय के आधार पर होता है। 

जानें ऐसा होने के पीछे का वजह क्या है-जानकारी के लिए आपको बता दें कि ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इस दिन सूर्य सीधे भूमध्य रेखा के ऊपर से गुजरता है। यही वजह है कि आज के बाद से दिन ज्यादा बड़े और गर्म होने लगते हैं। जैसा कि आप सबको पता है पृथ्वी सूर्य के चक्कर लगाती है। यह शुक्रवार 20 मार्च से शुरू होगा और 21 जून 2020 तक चलेगा।

इस दिन की एक और भी खासियत है-यदि स्प्रिंग सीजन गूगल डूडल बनाने के पीछे की वजह को जानते हुए आज के दिन की खासियत पर आप पड़ताल करेंगे, तो इसके पीछे की एक और वजह आपको पता चलेगा। दरअसल, साल में एक बार ऐसा मौका आता है जब पृथ्वी सूर्य की तरफ झुकी रहती है, इसके अलावा एक बार पृथ्वी सूर्य से दूर झुकी रहती है। साल में दो बार ऐसे भी मौके आते हैं जब पृथ्वी का झुकाव किसी भी तरफ नहीं होता, अर्थात पृथ्वी सूर्य के प्रति एकदम सीधी रहती है। इस दिन को ही इक्विनॉक्स कहा जाता है और इस हिन्दी में विषुव कहा जाता है। इक्विनॉक्स मार्च महीने की 19, 20 या फिर 21 तारीख को होता है।

यही नहीं आज के दिन सूर्य पूरब दिशा में जहां से निकलती है औऱ शाम में पश्चिम दिशा में बिल्कुल उसके सामने की दिशा में अस्त होता है। साल में बाकी के दिन सूरज ठीक पूरब से नहीं निकलता है बल्कि थोड़ा तिरछा या कहें दूसरे दिशा में झुकाव के साथ निकलता है। 

टॅग्स :गूगलडूडलइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की